कांकेर, घरघोड़ा, बीजापुर, राजनांदगांव के छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया कलम-बंद काम-बंद धरना प्रदर्शन, CM साय के नाम सौंपा ज्ञापन
Chhattisgarh Staff Officer Federation held a pen-and-work strike demonstration submitted a memorandum to the Chief Minister regarding four-point demands
कांकेर : प्रदेश के शासकीय सेवकों को देय तिथि मंहगाई भत्ता, लंबित एरियर्स समेत अन्य प्रमुख मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शुकवार को नया बस स्टैण्ड के पास धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया. अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा.
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य सचिव एवं संदर्भित पत्र क्रमांक 2 के द्वारा फेडरेशन के प्रथम चरण आंदोलन 6 अगस्त 2024 के दौरान कलेक्टर रायपुर के जरिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर फेडरेशन के चार सूत्रीय मांगों को अवगत कराया गया था.
द्वितिय चरण में 20 से 30 अगस्त तक विधायक व सांसदों को इन मांगो के बारे में ज्ञापन सौंपा गया. लेकिन आज तक इस ओर कार्यवाही नहीं होने की वजह से प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारी काफी नाराज है. संघ ने 27 सितंबर को संघ ने फिर एक दिवस धरना प्रदर्शन कर फिर से अवगत कराया गया.
धरना में सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे. संघ ने कहा कि भाजपा घोषण पत्र के मुताबिक प्रदेश के कर्मचारियों को केन्द्र के समान 1 जनवरी 24 से 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाए. साथ ही प्रदेश के कर्मचरियों को जुलाई 2019 से देय तिथि पर महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि का समायोजन जीपीएफ खाते में किया जाए. भाजपा घोषण पत्र के अनुसार प्रदेश के शासकीय सेवकों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए. केन्द्र के समान गृह समान गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए. भाजपा घोषण पत्र के अनुसार मध्यप्रदेश सरकार की भांति प्रदेश के शासकीय सेवकों को अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाए. सहित अन्य मांग शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर घरघोड़ा विकासखंड में अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे. विकासखंड में लगभग सभी स्कूल कार्यालय बंद थे.
स्कूल स्वास्थ्य विभाग वन विभाग आईटीआई कृषि विभाग जनपद पंचायत महिला बाल विकास विभाग हायर सेकेंडरी स्कूल हाई स्कूल लगभग बंद रहे. कर्मचारी और अधिकारियों क्या यह आंदोलन का चतुर्थ कम था इसके पहले इंद्रावती भवन से मंत्रालय तक रैली दूसरे क्रम में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन तीसरे क्रम में विकासखंड एवं जिला मुख्यालय में मशाल रैली अब चौथे क्रम में सामूहिक अवकाश.
कर्मचारी भवन के सामने धरना स्थल पर पहले कर्मचारियों में अधिकारियों ने अपनी बातें रखी आंदोलन का उद्देश्य प्रमुख मांगों पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर आंदोलन को सफल बनाने हेतु सबको आह्वान किया.
प्रमुख मांगों में केंद्र के समान महंगाई भत्ता 2019 से महंगाई भत्ते का एरियस जीपीएफ खाते में जमा करना मध्य प्रदेश की भांति 300 दिन का अवकाश नगदीकरण चार स्तरीय समय मान वेतनमान एवं केंद्र के समान गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करना प्रमुख था.
सभी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों ने अनुभागीय अधिकारी राजस्व श्री मोर साहब को फेडरेशन के संयोजक संतोष पांडे ने ज्ञापन सोपा. आंदोलन में महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की एवं उनकी उपस्थिति आंदोलन में बहुत ज्यादा थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बीजापुर : प्रांतीय आह्वान पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा पूरे राज्य भर में 112 सदस्य संगठन को साथ लेकर अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. जिसमें बीजापुर जिला भी सम्मिलित होकर चारों ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कर्मचारी धरने पर बैठे रहे. फेडरेशन के बैनर तले आयोजित इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन से पहले 2 बार ज्ञापन के जरिए शासन को अवगत कराया गया कि केंद्र के समान राज्य के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता दिया जाए. सेवाकाल के दौरान चार स्तरीय पदोन्नति दिया जाए, 300 दिन का अवकाश नगदीकारण जो मध्य प्रदेश सरकार दे रही है उसी की भांति छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाए साथ ही गृह भाड़ा में वृद्धि इन चार प्रमुख मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सभी कर्मचारी कलम बंद काम बंद कर धरना देकर शासन का ध्यान आकर्षण कर रहे हैं.
जिला मुख्यालय बीजापुर में धरना प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कर्मचारी साथियों को वन विभाग के विश्वनाथ मांझी जिला अध्यक्ष से उद्बोधन प्रारंभ किया गया.
जिसके बाद शिक्षक संघ से कामेश्वर दुब्बा लघु वेतन एवं चतुर्थ वर्ग संघ से गणपत गुरला एवं जिला अध्यक्ष मोतीराम बेलसरिया,आईसीडीएस विभाग से प्रियंका देहारी, महिला प्रकोष्ठ से रेशमा गोड्डे,पंचायत सचिव संघ से शंकर जुमार,राजस्व पटवारी संघ से शंकर लाल कतलाम एवं सुमन शर्मा सहायक शिक्षक फेडरेशन से शांतिलाल वर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, नर्सिंग संघ से गौरी हुसैन डिप्लोमा इंजीनियर संघ के प्रांतीय अंकेक्षण पदाधिकारी धनंजय देवांगन ने संगठन की शक्ति एकता और विगत आंदोलनों में मिली सफलता को बताकर प्रेरित किया.
फेडरेशन केजिला सचिव कैलाश रामटेके, जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान एवं जिला संयोजक एवं शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, संभाग अध्यक्ष के.डी.राय ने अपने संबोधन में फेडरेशन के द्वारा हड़ताल के संबंध में पूरे विस्तार से अपनी बात रखी. किस तरह से कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों को लेकर हड़ताल करना पड़ रहा है. जब पिछली सरकार में हम डी.ए.को लेकर आंदोलन कर रहे थे तो उस समय विपक्ष में रहने वाली आज की सरकार के नुमाइंदे मंचों पर आकर आश्वासन देते थे कि हमारी सरकार आते ही आपको केंद्र के समान महंगाई बता देगी ये मोदी की गारंटी है. लेकिन सरकार के 10 महीना बीतने के बावजूद भी अभी तक केंद्र के समान मंहगाई भत्ता राज्य करचारियों को नहीं दिया जा रहा है. वर्तमान में राज्य सरकार 36 %डी.ए.दे रही है और केंद्र 40% डी ए. केंद्रीय करचारियों को मिल रहा है 4% अभी भी राज्य कर्मचारी पीछे चल रहे हैं. आने वाले दिनों में अगर सरकार सरकार जल्द से जल्द मांग पूरा नहीं करेगी तो पूरे प्रदेश के सभी कार्यालयों में ताला लगेगा और सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की ओर अग्रसर होंगे. जिसका खामिया आने वाले पंचायती और नगर पंचायत चुनाव में शासन को भुगतना पड़ सकता है.
मंच पर जिला संयोजक एवं जिला अध्यक्ष को समग्र शिक्षक संघ एवं सहायक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में अपने शिक्षक साथियों की वेतन विसंगति दूर करने को लेकर प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा से बात कर फेडरेशन के माध्यम से समाधान की पहल करने हेतु मांग पत्र सौंपा.
सभी वक्ताओं के सारगर्भित जोशीले उद्बोधन के पश्चात राष्ट्रगान कर धरना स्थल पर धरने का समापन किया गया. विकास खण्ड उसूर मे अनिल झाड़ी, भैरमगढ़ मे राजेन्द्र बलेन्द्र, भोपाल पटनम मे कमल सिंह कोर्राम के नेतृत्व मे धरना प्रर्दशन किया गया. पूरे कार्यक्रम में मंच संचालन फेडरेशन के प्रवक्ता एवं तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बीरा राजबाबू के द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन में जिला मुख्यालय में कलेक्टरेड के सामने ओवरब्रिज के नीचे इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई कि बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ गई. अपनी विभिन्न मांगों के लिए आंदोलन में पहुंचे कर्मचारी अधिकारीगण हड़ताल स्थल पर पीछे खड़े रहे.
आंदोलन को छग प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक के.एल.टांडेकर, जिला महासचिव सतीश व्यवहारे, पीआर झाड़े, सहित समस्त संगठनों के जिला पदाधिकारियों ने संबोधित किया.
फेडरेशन के जिला महासचिव सतीश व्यवहारे और पीआर झाड़े ने बताया कि मोदी की गारंटी के तहत राज्य सरकार द्वारा अभी तक कर्मचारियों की कोई भी मांगें पूरी नहीं की जा रही है.
मूल मांगे तो दूर बल्कि हमे डीए और एचआरए भी नसीब नहीं हो रहा है. इसी मांग को लेकर प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ साथ राजनांदगांव जिला मुख्यालय में भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. अगर शीघ्र ही मांगे पूरी नहीं की गई तो आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा.
आंदोलन में प्रमुख रूप से महेश्वर प्रसाद, सिद्धार्थ चौरे, हरिश्चंद यादव, संतोष चौहान, भूपेंद्र कांडे, भूपेंद्र गणवीर, उपेंद्र रामटेके, अरुण देवांगन, अजीत दुबे, संजय तिवारी, राज्य शेखर मेश्राम, रामनारायण सिंह बघेल, उत्तम फंदियाल, जयंत बावने, दिलीप वारले, रामदुलार साहू, डीएल चौधरी, विजय यदु, देवेंद्र सिंह ठाकुर, श्रीमती दुर्गा जानौद, मनीष साहू, राजेश निषाद, माधो सिंह, श्रीमती भावना ध्रुव, राजेंद्र लाडेकर, तिलक खांडे, राजीव टेमरे, मूलचंद बघेल, भुनेश्वर साहू, श्रीकांत वैष्णव आदि समेत जिले के हजारों कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों ने दिया धरना
कांकेर : अपनी प्रमुख मांगो लेकर छत्तीसगढ़ लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने धरना प्रदर्शन शुरु किया है. अपनी मांग पत्र को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा है.
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि विभागाधीन टी संवर्ग के शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत कलेक्टर दर/दैनिक वेतनभोगी/मजदूर दर व पूर्ण कालीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिक्त पदों पर युक्तिकरण करते हुए नियमित वेतनमान का लाभ प्रदाय किया जाए.
उक्त मांगों को लेकर पूर्व भी ज्ञापन सौंपा गया था. लेकिन आज तक संघ को कोई जवाब नही मिला. इसी मांग को लेकर 27 सितंबर को एक दिवस संघ के आव्हान पर शहर में रैली निकाल कर जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



