गर्लफ्रेंड के बुलावे पर मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की किया कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान, इलाज जारी

Boyfriend arrives to meet girlfriend at her invitation, brother tries to burn her alive by pouring petrol on her, saves life by jumping into pond, treatment continues

गर्लफ्रेंड के बुलावे पर मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, भाई ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की किया कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान, इलाज जारी

कोरबा : गर्लफ्रेंड के बुलावे पर पहुंचे एक युवक को उसके भाई द्वारा जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर रुप से झुलसे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के आरोपित भाई के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है. 
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कनकी क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय विस्सु सारथी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत कठौत गांव पहुंचा. वहां पहुंचते ही प्रेमिका का भाई उससे मिल गया और दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान प्रेमिका के भाई ने युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
अचानक हुए हमले से युवक आग की चपेट में आ गया, लेकिन उसने साहस दिखाते हुए पास ही स्थित तालाब में छलांग लगा दी. जिससे उसकी जान बच गई. आसपास मौजूद लोगों ने फौरन मदद करते हुए युवक को तालाब से बाहर निकाला.
घटना के बाद गंभीर रुप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक युवक के शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. खबर मिलने पर अस्पताल पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने फोन कर गांव के मेले में मिलने के बहाने बुलाया था. वह गांव पहुंचा था. जहां उसके भाई ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी की जा रही है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB