भूत प्रेत के डर से युवक ने खुद के गले में मारा चाकू, फिर कुंए में कूदा, रामकृष्ण की हालत नाजुक, इलाज जारी, अस्पताल के लेटर हेड पर लिखा अपना दर्द
Fearing ghosts, the young man stabbed himself in the neck and then jumped into a well. Ramakrishna is in critical condition and is undergoing treatment. He wrote about his pain on the hospital's letterhead.
कोरबा : कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में 25 साल के युवक द्वारा आत्मघाती प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है. युवक की पहचान रामकृष्ण के रूप में हुई है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदर कोना निवासी रामकृष्ण कुर्रे उम्र 25 साल ने पहले तो अपने गले पर चाकू चला दिया और फिर जब दर्द हुआ तो घर से निकाल कर भागा और एक कुएं में जाकर कूद गया. लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला तो वह फिर भाग निकला. किसी तरह उसे पकड़ कर कोरबा लाया गया. जहां उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है.
रामकृष्ण की रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से भूत-प्रेत के डर से परेशान था. परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक डर की वजह से उसने यह कदम उठाया.
रामकृष्ण ने अस्पताल के लेटर हेड पर कुछ लिखने का प्रयास किया है इसके मायने निकाले जा रहे हैं. बहरहाल प्रथम दृश्या इस मामले में यही मालूम होता है कि रामकृष्ण को भूत प्रेत परेशान कर रहे हैं ऐसा उसे शक है जिसकी वजह से उसने यह हरकत की है. देखना है पुलिस जांच करती है तो इस मामले में क्या निकलकर सामने आता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



