नदी किनारे बाड़ी में उगा रहा गांजा, बाड़ी में सब्जियों के बीच मिले बड़े-बड़े पौधे, गांजे की अवैध खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बुजुर्ग किसान गिरफ्तार
Cannabis being cultivated in a riverside field; large plants discovered amidst vegetables; major police crackdown on illegal cannabis farming; elderly farmer arrested.
मुंगेली/जरहागाव : पुलिस ने दबिश देकर ग्राम अमोरा के बाड़ी में अवैध तरीके गांजा की खेती करते हुए आरोपी से 3.650 किलोग्राम गांजा का पौधा कीमत 15 हजार जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 20(ए) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना जरहागांव पुलिस को मुखबीर से खबर मिली कि ग्राम अमोरा में एक व्यक्ति मनियारी नदी के किनारे अपने सब्जी बाडी में अवैध तरीके से गांजे का पौधा लगाकर अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन कर रहा है. उस खबर की तस्दीकी और रेड कार्यवाही के लिए ग्राम अमोरा संदेही के बाड़ी मे रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान 3 नग मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा पत्तीदार उगा हुआ मिला। जिसके बारे में भैयालाल धुरी से बारिकी से पूछताछ किया गया और गवाहों से पौधों के पत्ती को रगडकर सुंघवाकर पहचान करवाया गया. जो मादक पदार्थ गांजे का हरा पौधा होना पाये जाने पर गांजे के 3 नग हरे पौधे को गवाहों के सामने जड़ सहित उखडवाकर बरामद आरोपी भैयालाल धुरी से जप्त किया गया. जिसका कुल वजन 3.650 किलोग्राम कीमत करीब 15000 रूपये का होना पाए जाने पर आरोपी भैया लाल धुरी पिता स्व विश्राम धुरी उम्र 60 साल निवासी ग्राम अमोरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली को 27 जून 2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



