प्रयागराज महाकुंभ में एक और हादसा, फाफामऊ का पीपा पुल टूटा!, मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल, किया गया रेस्क्यू
Another accident in Prayagraj Maha Kumbh, Pipa Bridge of Phaphmau broke!, Panic created, video went viral, rescue done
फाफामऊ : प्रयागराज महाकुंभ में एक और हादसा हुआ है. मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक फाफामऊ में शुक्रवार को दोपहर बाद एक पांटून पुल अचानक दरक गया. बताया जा रहा है कि जिस समय पांटून पुल टूटा उस समय बड़ी तादाद में लोग उसके उपर से गुजर रहे थे.बड़ी तादाद में लोग पुल से नीचे गिए और पीपे से दब गए. इसको लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई. पुल के पास तैनात पुलिस के जवान बचाव कार्य में जुट गए. खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि किसी अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है. कुछ अधिकारी इसे दो दिन पुरानी घटना बता रहे हैं. मौनी अमावस्या के मौके पर संगम नोज पर हादसा हो गया था. इसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. जबकि 60 श्रद्धालु घायल हो गए थे. घायलों का इलाज चल रहा है. यह सभी लोग बिहार, गुजरात, कोलकाता, आसाम और यूपी के रहने वाले हैं.
शुक्रवार को जिस पुल से टूटने की बात कही जा रही है यह फाफामऊ में है और संगम से करीब 10 किमी दूर है. इस रास्ते से लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के श्रद्धालु आ-जा रहे हैं. फाफामऊ में गंगा नदी पर एक टू लेन का पुल बना है. महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने टू लेन पुल से सटाकर पीपा का पुल बनवाया है. इसके अलावा एक स्टील ब्रिज भी बनाया गया है. जिससे श्रद्धालु आ-जा रहे हैं. इस पुल को ठीक कर लिया गया है. किसी के घायल या जनहानि की खबर नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



