NEET पेपर लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिंवाल गिरफ्तार, गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर मचा राजनीतिक बवाल, संकट में 22.79 लाख छात्रों का भविष्य

BJP leader Dinesh Binwal arrested in NEET paper leak case, arrest sparks political uproar on social media, future of 22.79 lakh students in jeopardy

NEET पेपर लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिंवाल गिरफ्तार, गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर मचा राजनीतिक बवाल, संकट में 22.79 लाख छात्रों का भविष्य

राजस्थान में एक सक्रिय भाजपा नेता देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) से जुड़े पेपर लीक घोटाले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर बड़ा राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. आरोपियों में शामिल दिनेश बिनवाल की कई सीनियर भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें छाई हुई हैं.
नीट पेपर लीक मामले में राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस का दावा है कि बिंवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी ऐसा ही दावा किया है. बिंवाल के कई ऐसे पोस्टर भी सामने आए हैं. जिनमें उसकी तस्वीर के सामने उसने खुद को भाजपा नेता लिखा है. राजस्थान भाजपा की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से बिंवाल की कुछ तस्वीरें और पोस्टर साझा करते हुए लिखा गया. 'ये BJP नेता दिनेश बिंवाल है. BJP नेता दिनेश पेपर लीक माफिया है. जो परीक्षाओं की धांधली में शामिल रहा है. दिनेश ने पहले 30 लाख में NEET 2026 का पेपर खरीदा। फिर इसे कई लोगों को लाखों रुपए में बेच दिया और साथ ही सोशल मीडिया के कई ग्रुपों में फॉरवर्ड किया. पेपर लीक माफिया दिनेश बिंवाल ने BJP के संरक्षण में भयंकर फर्जीवाड़ा कर देश के लाखों बच्चों के भविष्य को गर्त में धकेल दिया. ये पहला मामला नहीं है- BJP सरकार में पेपर लीक माफिया ऐसी धांधली कर लाखों परिवारों की जिंदगी तबाह कर चुके हैं. साफ है: पेपर लीक माफियाओं की साझेदार - BJP सरकार
गहलोत ने क्या कहा?
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी बिंवाल का एक पोस्टर और एक अखबार की कटिंग के साथ आरोप लगाया कि बिंवाल भाजपा का पदाधिकारी है. उन्होंने पूछा कि क्या इसी वजह से पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया गया. गहलोत ने पर लिखा, 'NEET पेपर लीक में गिरफ्तार आरोपी दिनेश बिंवाल भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी है. क्या यही वजह है कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने NEET पेपर लीक को छिपाने का प्रयास किया एवं कोई FIR दर्ज नहीं की? मैं 11 मई से ही कह रहा था कि भाजपा सरकार FIR क्यों नहीं कर रही है? अब भाजपा की पोल खुल गई है. क्या अब भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही हैं.
दिनेश बिंवाल कौन, उस पर क्या आरोप?
नीट पेपर लीक में नाम सामने आने के बाद जयपुर के पास जामवा रामगढ़ से दिनेश और उसके भाई मांगीलाल को पकड़ा गया है. कांग्रेस का दावा है कि दिनेश भाजपा का नेता है. अशोक गहलोत ने जो एक पोस्टर शेयर किया है उसमें दिनेश की तस्वीर के नीचे लिखा है. 'दिनेश बिंवाल, भाजयुमो जिला मंत्री, जयपुर देहात' पोस्टर पर लिखे गए नंबर स्विच ऑफ हैं. जबकि लाइव हिन्दुस्तान ने भाजपा के कुछ नेताओं से संपर्क किया तो उन्होंने बिंवाल पर सवाल सुनते ही बिना कोई प्रतिक्रिया दिए फोन काट दिया। बिंवाल पर आरोप लगा है कि उसने 26-26 अप्रैल को यह पेपर 30 लाख रुपये में खरीदा था. दोनों भाइयों में एक का बेटा नीट की तैयारी कर रहा था. उन्होंने उसे देने के अलावा 29 अप्रैल को कई लोगों को बेचा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t