पांच राज्यों के चुनाव के बाद पूरे भारत में अमूल के साथ-साथ मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम. पेट्रोल-डीजल होगा महंगा, RBI गवर्नर ने दिए संकेत
Following the elections in five states, Amul and Mother Dairy have increased milk prices across India. Petrol and diesel will become more expensive, the RBI Governor hinted.
नई दिल्ली : आम आदमी को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है. अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. दोनों कंपनियों ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं. नई कीमतें आज 14 मई गुरुवार से पूरे देश में लागू हो गई. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने जानकारी देते हुए बताया कि अमूल दूध के सभी वैरिएंट पर नई दरें लागू होंगी.
इसमें अमूल गोल्ड, स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गाय का दूध, स्लिम एंड ट्रिम, ताजा और टी-स्पेशल शामिल हैं. कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल का फुल क्रीम दूध 68 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. वहीं अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं.
पेट्रोल-डीजल होगा महंगा
आने वाले समय में भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. अभी तक भारत में कीमतें नहीं बढ़ी हैं. लेकिन अब तो RBI गवर्नर ने कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना जता दी है.
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिए हैं कि अगर मध्य पूर्व का तनाव लंबे समय तक चलता रहा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की संभावना है.
स्विस नेशनल बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा- “अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह बस कुछ ही समय की बात है जब सरकार कीमतों में हुई कुछ बढ़ोतरी का बोझ आम लोगों पर डाल सकती है.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



