हथियारबंद डकैतों ने लूटी शराब की फैक्ट्री, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, गैंग को पकड़ कर बरामद किया साढ़े तीन करोड़ रुपया और हथियार
Armed dacoits looted liquor factory, police got big success, caught the gang and recovered Rs 3.5 crore and weapons
गरियाबंद : गरियाबंद जिले से सटे धर्मगढ़ में हुई देसी दारु भट्टी लूट का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने आठ डकैतों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से छह रांची के और दो छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं.
पहले दो डकैतों को धर्मगढ़ स्थित गोल चौक (छत्तीसगढ़ के तरफ से उड़ीसा में प्रवेश करते समय पहला चौक )के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए पुलिस ने पकड़ लिया. जब उनसे पूछताछ की गई तो उनके पास से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद हुआ. गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उन्हें हिरासत में लिया.
जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को थाना लाने की कोशिश की. उसी दौरान गिरोह के सदस्यों ने धर्मगढ़ से एक बोलेरो हाईजैक कर ली और फरार हो गए. पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए उनका पीछा किया. लेकिन तब तक वे रांची पहुंच चुके थे. कालाहांडी एसपी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने रांची से छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
शुरुआत में लूट की रकम सिर्फ 10 लाख रुपये आंकी जा रही थी. लेकिन जब गहराई से जांच की गई तो डकैतों के पास से कुल 3 करोड़ 51 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. इसमें से धर्मगढ़ दारु भट्टी से लूटे गए 10 लाख की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन बाकी 3 करोड़ 41 लाख रुपये कहां से आए. इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है.
पुलिस इस डकैती को अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा मामला मान रही है. और इसके मास्टरमाइंड का सुराग जुटाने में लगी है. इस मामले के बाद छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों की पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है.
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है और इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है. आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.
आरोपियों के पास से 3.51 करोड़ रुपये की नकद, हथियार, गोला-बारुद और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां बरामद हुई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बसु देव गोपे, पिंटू उर्फ आलिम, अनुज कुमार और समीर अंसारी, ताहिर अंसारी, हुसैन खान, जसीम खान और समीर अंसारी के रुप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में जांच कार्रवाई तेज कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



