बजाज फाइनेंस अधिकारी आकाश सिंह ठाकुर पर धांधली का आरोप, शिकायत के बाद एक्शन नहीं होने पर पीड़ितों ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Bajaj Finance officer Akash Singh Thakur accused of fraud, victims pleaded to SP for justice after no action was taken on complaint

बजाज फाइनेंस अधिकारी आकाश सिंह ठाकुर पर धांधली का आरोप, शिकायत के बाद एक्शन नहीं होने पर पीड़ितों ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के विभिन्न ग्रामों के वाहन मालिकों ने बजाज फाइनेंस भाटापारा के अधिकृत अधिकारी आकाश सिंह ठाकुर पर गंभीर धांधली के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी है.
आवेदकों का कहना है कि वर्ष 2024 में उन्होंने अरुण बजाज शोरुम भाटापारा से वाहन फाइनेंस करवाया था और निर्धारित रकम आकाश सिंह ठाकुर को शोरुम में जमा की थी. लेकिन संबंधित अधिकारी ने राशि कंपनी के रायपुर स्थित कार्यालय में जमा नहीं की और पीड़ितों को फर्जी रसीद थमा दी.
इतना ही नहीं कई लोगों द्वारा लोन फोरक्लोज कराने के बाद भी उनके नाम पर कर्ज की किस्तें चल रही हैं. जिससे खातों में ओवरड्यू दिख रहा है और सिविल स्कोर भी खराब हो रहा है.
ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने बजाज फाइनेंस के प्रबंधन से कई बार शिकायत की. मगर किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई. भाटापारा थाने में भी आवेदन देने के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. आरोपियों की मौजूदगी के बावजूद पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित आक्रोशित हैं.
मनोज तिवारी, विकास बघेल, मोहन साहू, ज्ञानेशु प्रसन्न वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, अनिल चक्रधारी और जय कुमार धीरे सहित अन्य पीड़ितों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया. इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 दिन के भीतर जांच कर जरुरी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t