धान संग्रहण केंद्र में ठेका कर्मियों ने फिर की हड़ताल, कामकाज ठप, पीएफ भुगतान की मांग पर अड़े, समझाईस के बाद मामला शांत
Contract workers again went on strike at the paddy collection center, work stopped, stuck to the demand for PF payment, matter calmed down after persuasion
गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले के धान संग्रहण केंद्र कुंडेल भाठा में ठेका कर्मियों द्वारा एक बार फिर कामकाज ठप कर दिया गया था. कर्मचारियों द्वारा गेट के सामने बैठकर प्रबंधन और ठेकेदारी व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की गई.
ठेका कर्मियों द्वारा पीएफ भुगतान में लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के आरोप लगाये गये. उन्होंने कहा कि बार-बार इसके लिये उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है. हमने पहले भी चेतावनी दी थी.
23 जुलाई 2025 को भी कर्मचारियों द्वारा इसी मुद्दे पर हड़ताल की गयी थी. उस समय जिला विपणन अधिकारी (DMO) ने 40% पीएफ राशि देने का भरोसा दिलाया था. लेकिन करीब एक महिना बीत जाने के बाद भी ज्यादातर कर्मियों के खातों में रकम जमा नहीं की गई. जिसे लेकर उन्होंने काम बंद कर दिया था.
लेकिन अधिकारियों की समझाईस के बाद मामला शांत हो गया है. ठेका कर्मी काम पर लौट आये हैं.
आपको बता दें कि हड़ताल की खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस की टीम, जिला विपणन अधिकारी अमित चंद्राकर, तहसीलदार अंजलि खलखो और जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे मौके पर पहुंचे थे. अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मियों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया गया. जिसके बाद धान संग्रहण केंद्र में कामकाज फिर से शुरु हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



