राजिम कुंभ मेला से लौट रहे बाइक सवार हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, मौके पर एक युवक की मौत, 1 गंभीर, गड्ढे में पड़े रहे घायल, इलाज जारी

A bike rider returning from the Rajim Kumbh Mela met with a tragic accident; one youth died on the spot, one was seriously injured and treatment was underway.

राजिम कुंभ मेला से लौट रहे बाइक सवार हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, मौके पर एक युवक की मौत, 1 गंभीर, गड्ढे में पड़े रहे घायल, इलाज जारी

गरियाबंद/पाण्डुका : गरियाबंद जिले के पाण्डुका में शिवरात्रि की रात राजिम मेला देखकर घर वापस आ रहे बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए. जिसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई. वहीं दूसरा गंभीर बताया जा रहा है. जो होश में नहीं है और तीसरे घायल व्यक्ति की हालत ठीक है. यह हादसा  बीती रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पांडुका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तौरेंगा के आश्रित ग्राम दीवना के घाट का मामला है. जिसमें ग्राम राजनकटा (शांति नगर) का यादराम सोनी की मौके पर मौत हो गई. उसके साथ ग्राम दीवना में मुकेश ध्रुव और तुमेश यादव दोनों भी साथ में मौजूद थे. तीनों स्प्लेंडर पर सवार होकर राजिम मेला देखने गए थे. वापसी में यहां हादसा हो गया और गड्ढे में बाइक जा गिरा. जिसमें एक की मौत हो गई और दोनों घायल रात भर गड्ढे में वहीं बेहोशी की हालत में पड़े रहे.
जब तुमेष यादव को होश आया तो करीब सुबह 10 बजे सड़क पर आकर लोगों को घटना की जानकारी दी. ग्रामीणों की मदद से यह जानकारी परिवार वालों को दी गई. जिसपर ग्रामीण पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी.
यादराम सोनी रजन कटा निवासी की मौके पर मौत हो गई थी. तो वहीं मुकेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है. जिससे अभी वह बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती है. वहीं तुमैश की हालत थोड़ी बेहतर बताई जा रही है.
अंदेशा लगाया जा रहा है कि बाइक स्पीड में रही होगी और अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी. मौके पर पहुंची पाण्डुका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB