5-5 लाख की लालच में मौत का सौदा! मॉर्निंग वॉक पर हमला, कांग्रेस नेता की हत्या, दीपक तिवारी ने दी सुपारी, मर्डर के लिए बुलाए गए दो हमलावर गिरफ्तार
A deadly plot driven by the lure of ₹5 lakh! Congress leader murdered during morning walk; Deepak Tiwari ordered the hit, and the two hired assailants have been arrested.
बिलासपुर : बिलासपुर जिला में तारबाहर पुलिस ने रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति पर हुए जानलेवा हमले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि हमलावरों को हत्या के बदले पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया गया था. मामले का मुख्य आरोपी और उसका एक साथी अब भी फरार हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई की सुबह रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे श्याम कश्यप पर तीन नकाबपोश युवकों ने डंडों से हमला कर दिया. हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और सिर, हाथ और पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए.
तारबाहर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. मोटरसाइकिल की पहचान होने के बाद पुलिस नितिन टेकाम और एक नाबालिग लड़के तक पहुंची. पूछताछ में खुलासा हुआ कि गौरेला निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के एवज में पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था.
उसके कहने पर नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और एक अपचारी बालक बिलासपुर पहुंचे. दीपक तिवारी ने मौके पर मौजूद रहकर श्याम कश्यप की पहचान कराई और इशारा करते हुए कहा कि “यही वह व्यक्ति है, जिसका काम तमाम करना है.” इसके बाद आरोपियों ने डंडों से हमला कर फरार हो गए.
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. जबकि नाबालिग बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया. मामले में आपराधिक षड्यंत्र और हत्या के प्रयास की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं. मुख्य आरोपी दीपक तिवारी और साहिल सोनकर अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास दे रही है.
आरोपी
नितिन टेकाम पिता लच्छू टेकाम उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं 1 पटेराटोला थाना गौरेला जिला जीपीएम (छ.ग.)
एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



