गरियाबंद में दर्दनाक हादसा, वन विभाग के मकान पर गिरा वर्षों पुराना नीलगिरी का विशाल पेड़, मची अफरा-तफरी, इलाज के दौरान एक महिला की मौत
Tragic accident in Gariaband: A massive, decades-old eucalyptus tree fell onto a Forest Department house, causing panic; a woman died while undergoing treatment.
गरियाबंद में दर्दनाक हादसा, वन विभाग के मकान पर गिरा वर्षों पुराना नीलगिरी का विशाल पेड़, मची अफरा-तफरी, इलाज के दौरान एक महिला की मौत
गरियाबंद : वन विभाग कालोनी के अंदर सालों पुराना नीलगिरी का विशाल पेड़ अचानक घर पर गिरने से उस मकान मे रह रही महिला ऋचा राजपूत दब गयी जैसे तैसे उन्हें निकाला गया. हालत गंभीर होने से रायपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
चश्मदीदों ने बताया कि पेड़ गिरने कि आवाज़ से ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आस पास के कॉलोनी के लोग वहां पहुंचे. आपात कालीन सेवा 112 मे फोन किया गया. कुछ ही देर मे 112 वाहन पहुंचा. जिसमे फौरन रेस्क्यू कर आरक्षक धनेंद्र कुमार बंजारे और वाहन चालक अनुराग साहू सहित स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला ऋचा राजपूत जो कि वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पद में पदस्थ रही. उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
बताया जा आहा है कि पेड़ सालों पुराना था, इलाके में हो रहे लगातार बरसात से जमीन गिली हो गई और जड़ सहित उखाड़कर धराशाई हो कर उनके मकान मे जा गिरा. हादसे के बाद लोगो में वन विभाग लचर रख रखाव व्यवस्था के प्रति भारी नाराजगी है.
इसी तरह एक नीलगिरी का बड़ा सा पेड़ वार्ड नम्बर छै रामजानकी मंदिर के पास है. जिसे काटने वार्ड वासियों द्वारा कई बार मांग की गई. साथ ही सुशासन तिहार के दौरान भी आवेदन दिया गया था. लेकिन अब तक उसे काटने की कार्यवाही नहीं किया गया. जो आने वाले समय में जानमाल के लिए नुकसान हो सकता है. अब लोग सूखे पेड़ों का सर्वे कर तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं. यह सिर्फ एक हादसा नहीं,बल्कि वन विभाग की लापरवाही पर बड़ा सवाल है. अगर समय रहते ऐसे जर्जर पेड़ों को नहीं हटाया गया तो और भी बड़े हादसे हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



