पंडरी में पिस्टल और मैग्जीन के साथ घूम रहा संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार, मर्डर केस में जेल जा चूका आदतन अपराधी नंदू शर्मा पहुंचा सलाखों के पीछे
A suspected suspect carrying a pistol and magazine was arrested in Pandri. Nandu Sharma, a habitual criminal jailed for murder, was sent behind bars.
रायपुर : रायपुर के पंडरी थाना इलाके में पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैग्जीन बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. गिरफ्तार आरोपी का नाम पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा बताया जा रहा है.
नॉर्थ जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि, 15 फरवरी को खबर मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक पिस्टल लेकर घूम रहा है. हुलिए के आधार पर युवक को रोका गया. पूछताछ और तलाशी लेने के दौरान पिस्टल, खाली मैगजीन मिली.
पुलिस की पूछताछ में नंदू शर्मा ने कचरे के ढेर से पिस्टल मिलने की बात कबूल की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक युवक आदतन अपराधी है. पहले भी हत्या करने और मारपीट केस में जेल जा चुका है. पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
नंदु शर्मा पिता विमल शर्मा उम्र 30 साल कुशालपुर तिरंगा चौक थाना पुरानी बस्ती
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



