हैवानियत की हदें पार, होटल में आर्मी के जवान ने बैंककर्मी की पत्नी से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाला कांच का गिलास, आरोपी गिरफ्तार
Barbarity crossed limits Army soldier raped bank employees wife in hotel and inserted glass in private part accused Sanjay Yadav arrested
इंदौर : इंदौर के एबी रोड स्थित जींजर होटल में रुम नंबर 219 से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एबी रोड स्थित एक होटल में सेना में पदस्थ जवान ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया है. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में कांच का गिलास डाल दिया. पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
महिला थाने की सब इंस्पेक्टर रुपाली भदौरिया ने बताया कि पीड़ित बैंक अधिकारी की पत्नी आरोपित से छूटकर रोते हुए थाने पहुंची. वह ठीक से चल नहीं पा रही थी और दर्द से कराह रही थी. रात में उससे दुष्कर्म हुआ था. ब्लीडिंग भी हो रही थी. थाने में महिला ने अपने साथ गलत काम की शिकायत की और बताया कि आरोपित अभी होटल में ही मौजूद है. उसे गिरफ्तार कर लीजिए.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि संजय ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था. और उसी वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. असम में पदस्थ फौजी ने महिला को ब्लैकमेल कर होटल बुलाया था और दुष्कर्म के बाद उससे 40-50 हजार रुपए मांगे. महिला एटीएम से रुपए निकालने के लिए होटल से बाहर आई और और सीधे थाने पहुंची. आरोपी पहले भी एक से डेढ़ लाख रुपए ले चुका है. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है
फौजी इटावा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और असम में नायक के पद पर तैनात है. एक साल पहले महिला की फौजी से पहचान एक कैंटीन में हुई थी. जहां एक कार्ड को लेकर उससे पूछताछ के बाद दोनों की पहचान हुई. बाद में दोनों में दोस्ती हो गई. आरोपी फौजी ने कहा कि वो कभी-कभी मिलते थे. बाकी उनके बीच कुछ ऐसा नहीं हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



