छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेसी सरपंच सहित 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने किया बीजेपी में प्रवेश

Before the municipal elections in Chhattisgarh, 15 Congress workers including a Congress Sarpanch joined BJP in front of BJP state president Kiran Dev

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेसी सरपंच सहित 15 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के सामने किया बीजेपी में प्रवेश

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिसके साथ ही पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. बता दें कि शहरी क्षेत्रों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी. वहीं, पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा और 18, 20 और 24 फरवरी को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी.
निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरु भी हो गई है. इसी बीच कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है. सरपंच सहित 15 कांग्रेसियों ने BJP में प्रवेश कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी को पार्टी कीसदस्यता दिलवाई है. बता दें कि छिंदगढ़ ब्लॉक के शगुनघाट के सरपंच सहित 15 कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं.
भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लखमूराम गौर, सुनील कवासी, किशन कश्यप, कमल ठाकुर, शिवप्रसाद ठाकुर, शंकर वेट्टी, दिनेश गौर, संजू वेट्टी, सुखराम, सुलेमान कश्यप, लक्ष्मण मंडावी, सुरेश कश्यप, रमेश कश्यप, फटने मरकाम शामिल हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, महिला आयोग सदस्य दीपिका सोरी, बृजेश भदौरिया, राजेश शर्मा, रिंटू भदौरिया आदि मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI