चुनाव के बीच अवैध शराब का जखीरा बरामद, महिंद्रा थार से 54 हजार की 8 कार्टून मदिरा समेत अभनपुर का तस्कर त्रिलोक निषाद गिरफ्तार
Big consignment of illegal liquor found, smuggler Trilok Nishad of Abhanpur arrested along with 8 cartoon liquor worth Rs 54 thousand from Mahindra Thar, vehicle seized, created panic
रायपुर/अभनपुर : आदर्श आचार संहिता में आबकारी टीम ने कार्यवाही की है. मध्यप्रदेश प्रान्त की 72 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा समेत चारपहिया वाहन महिंद्रा थार जप्त किया है. इसके साथ ही आरोपी त्रिलोक निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रशासन की इस सख्ती से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.
सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता, प्रबंध संचालक (CSMCL) श्याम धावडे, कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं उपायुक्त आबकारी रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन पर आबकारी विभाग जिला द्वारा 15/02/2025 को ग्राम कन्हेरा थाना अभनपुर में दबिश देकर कन्हेरा निवासी आरोपी त्रिलोक निषाद पिता स्व पूरन निषाद के आधिपत्य से चार पहिया वाहन महिंद्रा थार नम्बर CG07 BH 8118 में रखे हुए 8 नग कार्टून पेटियों में भरा 400 नग पाव मध्यप्रदेश प्रान्त की अवैध गोवा व्हिस्की 72 बल्क लीटर कीमत 54000 और वाहन कीमत 800000/- कुल कीमत 854000/- जप्त कर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर जामनतीय धारा 34(2) , 36, व 59(क ) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया गया.
इस मामले की कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, टेकबहादुर कुर्रे,अनिल बंजारे आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार, कौशल सोनी, प्रकाश देशमुख और अन्य आबकारी स्टाफ का अहम योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



