जिले में दो दर्दनाक हादसे, तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, चाचा-भतीजे की मौत, इधर 8 साल के बच्चे का चुनाव प्रचार में ट्रैक्टर चलाते हुआ हादसा, नाबालिग की मौत
Two painful accidents in the district, crushed by a speeding trailer, death of uncle and nephew, here an 8 year old child met with an accident while driving a tractor during election campaign, death of a minor
8 साल के बच्चे का ट्रैक्टर चलाते हुआ हादसा, नाबालिग की मौत
कोरबा : कोरबा जिले में चुनाव प्रचार से लौट रहे ट्रैक्टर ने एक मासूम को चपेट में ले लिया. हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. यह हादसा करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंग दरहा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीन ट्रैक्टर में ग्रामीण चुनाव प्रचार के लिए गया हुआ था. जहां से वापस लौटने के दौरान हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि सरपंच प्रत्याशी का नाबालिग बेटा ट्रैक्टर चला रहा था. पुलिस मामलें में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
हादसे के बाद मृतक को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायत ढोंग दरहा में गांव वाले ट्रैक्टर में सवार होकर प्रचार करने निकले थे. लौटते समय एक ट्रैक्टर सरपंच प्रत्याशी के बड़े भाई का नाबालिग पुत्र चला रहा था. उसकी चपेट में आर्यन आ गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, चाचा-भतीजे की मौत
कोरबा : कोरबा में एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई. जहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक्टिवा सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र के उरगा हाटी मुख्य मार्ग के कुरुडीह के पास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे. तभी कुरुडीह मोड़ पर दोनों ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए. हादसे में एक घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों की पहचान मोती सागर पारा निवासी प्रेमलाल केवट उम्र 32 साल और उनके भतीजे बच्चु केवट के रुप में हुई है. तीसरे व्यक्ति संतोष कुमार बाल-बाल बच गए.
बताया जा रहा है कि मृतक प्रेमलाल के भाई राकेश केवट के बच्चे की छठी का कार्यक्रम था. जिसके लिए वे सब्जी लेने गए थे. प्रेमलाल की शादी को 12 साल हो गए थे. और उनके कोई संतान नहीं थी.
पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब तीनों भैसमा से सब्जी खरीदकर वापस लौट रहे थे. कुरुडीह मोड़ पर ट्रेलर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी. जिससे प्रेमलाल और बच्चु ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



