सड़क पर बर्थडे पार्टी का मनाया जश्न, डीजे का शोर और हुड़दंग, पुलिस ने 10 युवको को किया गिरफ्तार, बुलेट जप्त, कान पड़कर उठक बैठक

Birthday party celebrated on the road, DJ noise and chaos, police arrested 10 youths, seized bullets, made them do sit-ups after hearing the noise

सड़क पर बर्थडे पार्टी का मनाया जश्न, डीजे का शोर और हुड़दंग, पुलिस ने 10 युवको को किया गिरफ्तार, बुलेट जप्त, कान पड़कर उठक बैठक

बिलासपुर : बिलासपुर शहर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर में बीती रात युवाओं द्वारा सड़क पर जन्मदिन मनाना भारी पड़ गया. सार्वजनिक मार्ग को रोककर बुलेट मोटरसाइकिल के ऊपर केक रखकर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले 10 युवकों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धाराओं 126(2), 285 और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है. जब उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने कुछ युवकों ने सड़क के बीच अपनी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और उसी के ऊपर केक रखकर जन्मदिन मनाने लगे. उन्होंने न सिर्फ वीडियो शूट किया. बल्कि तेज आवाज में डीजे बजाते हुए रास्ते को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया. जिससे राहगीरों और वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई.
शिकायत मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए रवि चतुर्वेदी, ऋतिक सोनी, गोविंद रजक, निखिल पटेल, प्रशांत भारती, ओंकार लहरे, विक्रांत लहरे, समीर नवरंग, असकरण दास कुर्रे और विशाल लहरे को गिरफ्तार कर लिया. ये सभी युवक अमेरी, साई नगर, आनंद नगर और उसलापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.
घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है. साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के साथ ही उनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है. पुलिस की तरफ से युवकों को सार्वजनिक रुप से चेतावनी स्वरुप उठक-बैठक भी कराई गई. ताकि अन्य लोग इससे सबक लें.
बिलासपुर पुलिस ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर बाधा उत्पन्न करना, आम जनता को परेशान करना और सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए इस तरह की हरकतें करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह के तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी. जनहित में पुलिस की यह कार्रवाई आमजन के लिए राहतकारी रही. वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक ठोस कदम भी साबित हुई.
गिरफ्तार
रवि चतुर्वेदी उम्र 20 साल सतनाम नगर
ऋतिक सोनी उम्र 22 साल आनंद नगर
गोविंद रजक उम्र 19 साल उसलापुर
निखिल पटेल उम्र 19 साल, साई नगर
प्रशांत भारती उम्र 19 साल, साई नगर
ओंकार लहरे उम्र 20 साल बगीचापारा
विक्रांत लहरे उम्र 19 साल डीहपारा
समीर नवरंग उम्र 25 साल आनंद नगर
असकरण दास कुर्रे उम्र 20 साल बगीचापारा
विशाल लहरे उम्र 20 साल बगीचापारा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB