CM ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए किया कामना

CM gave a grand welcome to the Kanwariyas by showering flowers from the helicopter, prayed and prayed for happiness, peace, prosperity and well-being in the state

CM ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए किया कामना

CM ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

रायपुर : सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री साय ने कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया.
पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चारण, विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.
मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में उपस्थित कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और पूरे आत्मीय भाव से अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सावन मास के तीसरे सोमवार को बाबा भोरमदेव की पावन धरती पर शिवभक्तों के साथ जुड़ना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है. हजारों श्रद्धालु सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु यहां पहुंचे हैं—यह हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत मिसाल है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अमरकंटक से 151 किलोमीटर पदयात्रा कर भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा को भगवा वस्त्र और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के दौरान युवक पर गिरा LED प्रोजेक्टर

कबीरधाम : छत्तीसगढ़: सावन के तीसरे सोमवार को कबीरधाम के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से की जा रही पुष्पवर्षा के दौरान एक LED प्रोजेक्टर हवा से एक युवक के ऊपर गिर गया. जिससे युवक बेहोश हो गया.

यह घटना तब हुई जब कांवड़िए और शिवभक्त बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा में लीन थे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व अरुण साव भी इस मौके पर मौजूद थे.
गनीमत रही कि LED प्रोजेक्टर गिरने के बावजूद युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं. हालांकि इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इतनी बड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा मानकों और उपकरण के रखरखाव में हुई यह चूक चिंता का विषय है. इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं और भविष्य में ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की मांग की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

राधाकृष्ण मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के साथ सशत्र जलधारा अभिषेक, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

नवापारा राजिम : शहर के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर में श्रावण मास के सोमवार को दद्दा शिष्य मंडल एवं राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट द्वारा मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाए जा रहे हैं. तीसरे सोमवार को भी सुबह 8 से 10 बजे तक पार्थिव शिवलिंग बना कर पूजा अर्चना की गई. इसके बाद मंदिर में स्थापित शिवलिंग में सहस्त्र जलधारा अभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया.
मंदिर में सुबह 11 बजे से सहस्त्र जलधारा अभिषेक कार्यक्रम शुरु हुआ. महिलाओं ने कलश में जल भरा और मंत्रोच्चार के बीच महानदी से जल लेकर राधाकृष्ण मंदिर स्थित शिवमंदिर में अभिषेक किया. उसके बाद महानदी के तट से मंदिर तक श्रद्धालुओं मानव श्रृंखला बनाकर एक दूसरे के हाथ में जल की बाल्टी देते रहे और भगवान भोले नाथ का अभिषेक होने लगा। भोलेनाथ का अभिषेक करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.
पंडित देवेंद्र दुबे एवं पंडित संतोष मिश्रा ने विधि विधान से अभिषेक संपन्न कराया. जिसमें यजमान के रूप में भूपेंद्र-मीनाक्षी मिश्रा रायपुर और आकाश-शिवांगी अग्रवाल महासमुंद उपस्थित थे। मंदिर में लगे घड़े के छिद्रों के माध्यम से दूध, दही, शहद, घी और महानदी त्रिवेणी संगम के जल से महादेव का अभिषेक किया गया.
इधर मंदिर परिसर में नेमी साहू, अरुण पैगंबर, करण साहू, गायत्री दुबे की टीम मधुर संगीत की धुन पर हजारों भक्तों को झूबने पर मजबूर कर दिया. जप जप भोला, छोटे छोटे रुख्वा कदम के, चल रे कांवरिया शिव के धाम जैसे गानों की भक्ति में श्रद्धालु काफी देर तक झूमते नाचने लगे. इसी दरम्यान विधायक इंद्रकुमार साहू भी इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे और इस आयोजन की भव्यता एवं भजनों को सुनकर अपने आप को रोक नही पाए. 
विधायक ने पूजा अभिषेक कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की. विधायक के साथ नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, धीरज साहू और भाजपा पार्षद मौजूद थे.
आयोजन को सफल बनाने में गिरधारी अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, राजू काबरा, विजय गोयल, संतोष अग्रवाल, प्रेम साधवानी, गोविंद मोहन अग्रवाल, चंदू कंसारी, ललित पांडे, भूषण, संजय, रूपेश सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और मंदिर ट्रस्ट समिति के लोग शामिल थे. दद्दा शिष्य मंडल ने बताया कि चौथे सोमवार 4 अगस्त को पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा.
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक इंद्र कुमार साहू ने गोपाल गौशाला नवापारा के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की. गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, सचिव राजू काबरा, चंदू कंसारी ने विधायक को पिछले माह गौशाला में लगी आग की घटना की जानकारी दी. विधायक इंद्र कुमार ने घटना को दुखद बताया और गोपाल गौशाला के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू ने भुतेश्वर नाथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए किया कामना

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग गरियाबंद जिले में स्थित है. सावन के इस पवित्र माह में भुतेश्वर नाथ में पूजा अर्चना करने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चारों तरफ बोलबम के जयकारे लगे. भगवान शिव की यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है. सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू भी भुतेश्वर नाथ पहुंचकर पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB