छग बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं के एक ही पाली में होंगे एग्जाम, कल इन जिलों की स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Cg Board exam time table released exams for class 12th from March 1 and class 10th from March 3 will be held in the same shift tomorrow there will be holiday in schools of these districts

छग बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं के एक ही पाली में होंगे एग्जाम, कल इन जिलों की स्कूलों में रहेगी छुट्टी

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री कोचिंग, स्कॉलरशिप का भी प्रावधान

रायपुर : राजीव युवा उत्थान योजना के तहत जिले के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेल्वे, बैंकिंग, एस.एस.सी. अन्य के लिए निःशुल्क कोचिंग दिए जाने का प्रावधान है. जिसमें 100 सीटों के लिए आवेदन मंगाया गया है.
इसके लिए विद्यार्थियों को 11 दिसंबर तक आवेदन करना होगा. इसमें अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित की गई है. इसके अलावा वर्गवार 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है. इसमें विद्यार्थियों को एक हजार रुपए स्कॉलरशिप देने का भी प्रावधान है. विद्यार्थियों की न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम 30 साल निर्धारित की गई है.

कल मंगलवार को इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, घोषित हुआ स्थानीय अवकाश

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों और बीएड-डीएड कॉलेजों में 2024-25 शिक्षा सत्र के लिए छुट्टियों का ऐलान सितंबर में किया था. इसके तहत दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी स्कूली बच्चों और कॉलेज के छात्रों को दी जाएगी. आदेश के मुताबिक 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी. 24 और 29 को रविवार के चलते बच्चे दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मनाएंगे.
2024-25 शिक्षा सत्र के लिए 64 दिनों की छुट्टी
दशहरा में 7 से 12 अक्टूबर तक छुट्टी, जो बीत चुका है.
दीपावली में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टी, यह भी बीत चुका है.
शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक
ग्रीष्माकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक, कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है.
इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से घोषित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दिसंबर का महीना आते ही ठंड की दस्तक होती है और हर किसी का दिल छुट्टियों का इंतजार करता है. इस बार 10 दिसंबर 2024 को बिलासपुर में विशेष अवकाश घोषित किया गया है. बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने यह फैसला लिया है.
बता दें, बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने पहले घोषित किए गए 1 नवंबर 2024 (गोवर्धन पूजा) के अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के रुप में स्थानीय अवकाश घोषित किया. यह फैसला छग के इतिहास और संस्कृति को सम्मान देने के मकसद से लिया गया. शहीद वीर नारायण सिंह की वीरता और उनके योगदान को याद करते हुए इस दिन को विशेष तौर पर मनाने का फैसला लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं के एग्जाम

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरु होकर 28 मार्च तक चलेंगी. 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 3 से 24 मार्च तक चलेंगी.
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक है. जारी टाइम टेबल के मुताबिक छात्र सुबह 9 बजे क्लास रुम में पहुंचेंगे. 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी. 9:10 बजे प्रश्न पत्र मिलेगा. प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 5 मिनट का अलग से समय दिया गया है. छात्र सुबह 9:15 बजे से उत्तर पुस्तिका में उत्तर लिखना शुरु करेंगे.
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा:
तारीख: 1 मार्च 2024 से 10 मार्च 2024 तक
यह परीक्षा विशेष रूप से शारीरिक शिक्षा और खेलकूद से संबंधित छात्रों के लिए होगी.
10वीं की मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल
1 मार्च – हिंदी
4 मार्च – अंग्रेजी
6 मार्च – इतिहास
8 मार्च – संस्कृत
11 मार्च – भूगोल
12 मार्च – समाज शास्त्र
18 मार्च – राजनीति विज्ञान
22 मार्च – गणित
24 मार्च – जीव विज्ञान
महत्वपूर्ण जानकारी:
परीक्षाएं केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, और छात्रों को उनके आवंटित केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है.
सभी छात्र प्रवेश पत्र और संबंधित दस्तावेज लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं.
परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए छात्र और उनके अभिभावक माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI