दुर्गा विसर्जन के दौरान शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मारपीट करने वाला आरोपी छेदा गिरफ्तार, आदतन अपराधी राहुल गोस्वामी भेजा गया जेल
Chheda, the accused of assaulting a man for asking for money for alcohol during Durga immersion, has been arrested; habitual offender Rahul Goswami has been sent to jail.
बिलासपुर : दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने वाले युवक से गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 4 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1 बजे प्रार्थी अनिल पटेल उम्र 27 साल निवासी ग्राम पाली, थाना मस्तूरी दुर्गा विसर्जन और झांकी देखने शनिचरी बाजार से खाटू श्याम मंदिर रोड होते हुए गोल बाजार की तरफ जा रहा था. इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे मल्टीलेवल पार्किंग के पास आरोपी राहुल गिरी गोस्वामी उर्फ छेदा ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की.
जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने अश्लील गालियां दीं. हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. खबर मिलने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया. और आरोपी की तलाश शुरु की. पुलिस ने घेराबंदी कर टिकरापारा चौक क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया. आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
राहुल गिरी गोस्वामी उर्फ छेदा, पिता राजेश गिरी गोस्वामी, उम्र 24 साल निवासी शिव टॉकीज चौक, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



