महामाया मंदिर में 2 लोगों पर जानलेवा हमला, इधर दुर्गा विसर्जन के दौरान लहराया चाकू, श्रद्धालुओं में आक्रोश, आरोपी विकास और रितिक गिरफ्तार
Two people were attacked at the Mahamaya Temple, a knife was brandished during the Durga immersion ceremony, leading to outrage among devotees. The accused, Vikas and Hrithik, were arrested.
महामाया मंदिर में चाकू से 2 लोगों पर हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
रतनपुर : शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धा और आस्था के माहौल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब महामाया मंदिर परिसर में ड्यूटी कर रहे कर्मी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस नृशंस वारदात ने धार्मिक आस्था को झकझोर कर रख दिया.
मिली जानकारी के मुआबिव 30 सितंबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे महामाया मंदिर के कलश भवन की छत पर ड्यूटी पर तैनात कर्मी पर गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में एक युवक बिजली के तार के किनारे बैठा था. जिसे वहां से हटने को कहा गया. इसी बात पर वह भड़क उठा और बोला…
तुम लोग मना करने वाले कौन होते हो?. इतना कहते ही उसने चाकू निकालकर पीछे से कमर पर और पास ही मौजूद नवीन गुप्ता के पेट में वार कर दिया.
हमले के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरु की. शुरुआती जांच में आरोपी की पहचान न हो पाने की वजह से वह फरार था. लेकिन मुखबिरों की सक्रिय खबर पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी का नाम रितिक उर्फ रितेश सूर्यवंशी पिता शिवदत्त सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी भेडीमुड़ा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर बताया गया है. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में धारा 109 भा.दं.सं. सहित 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
महामाया मंदिर में घटी इस घटना ने श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश पैदा किया है. नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान धार्मिक स्थल में हुई यह वारदात आस्था पर सीधा प्रहार मानी जा रही है.
पुलिस प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है. ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी न रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
दुर्गा विसर्जन के दौरान लहराया चाकू, श्रद्धालुओं में आक्रोश
बिलासपुर : थाना मस्तुरी पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान सार्वजनिक स्थल पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक आरोपी विकास त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम मस्तुरी के जोन्धरा चौक के पास एक व्यक्ति स्टील का बटनदार चाकू दिखाकर आने-जाने वालों को डराने धमका रहा है. खबर पर मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विकास त्रिपाठी उर्फ पप्पू पिता केदारनाथ उम्र 39 साल निवासी मस्तुरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 665/2025 दर्ज कर कार्यवाही की गई है. गिरफ्तार आरोपी को 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, उपनिरीक्षक सुजान जगत, प्रधान आरक्षक विजय दीप त्रिपाठी, आरक्षक रेशम टंडन एवं मेहत्तर कश्यप की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



