गेम की लत से बिगड़ता बचपन, मोबाईल में फ्री फायर खेलने के दौरान नाबालिग लड़के ने चाकू से किया वार, रायपुर में भर्ती, 14 साल के लड़का गिरफ्तार

Childhood is getting ruined due to game addiction, a minor boy stabbed a child while playing free fire on mobile, admitted in Raipur, 14 year old boy arrested

गेम की लत से बिगड़ता बचपन, मोबाईल में फ्री फायर खेलने के दौरान नाबालिग लड़के ने चाकू से किया वार, रायपुर में भर्ती, 14 साल के लड़का गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मोबाइल गेम फ्री फायर को लेकर दो नाबालिगों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान नाबालिग ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से वार कर दिया. हमले में नाबालिग गंभीर रुप से घायल हो गया. फौरन उसे इलाज के लिए रायपुर लाया गया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कवर चौकी अंतर्गत पेरपार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अगस्त 2025 को घायल (नाबालिग उम्र 17 साल) के बड़े भाई ने चौकी कंवर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि खाना खाने के बाद ग्राम पेरपार पंचायत भवन के सामने 9 अगस्त को आहत् (नाबालिग) और नाबालिग बालक रात 10.15 बजे अपने-अपने मोबाईल में फी फायर खेल रहे थे. जहां दोनों नाबालिग भी मौजूद थे. गेम खेलने के दौरान 14 साल का बच्चा हंसने लगा. जिसके बाद 17 साल के बच्चे ने पूछा क्या हुआ क्यों हंस रहे हो. जवाब में 14 साल के बच्चे ने कहा चुप रहो नहीं तो मार दूंगा. दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
गुस्से में आकर अपने जेब से चाकू निकाल कर 14 साल के लड़के ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में 17 साल के नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे के दाहिना पेट के पसली के पास मारकर गंभीर चोंट लगी. जिसे इलाज के लिए रायपुर के शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घायल का इलाज जारी है.
इस रिपोर्ट पर चौकी कंवर थाना गुरुर में अपराध धारा 296,351 (3) . 109 बी. एन. एस. कायम कर मामला जांच में लिया गया और जांच के दौरान नाबालिग बालक के द्वारा जुर्म करना कबूल करने और उसे वारदात में इस्तेमाल हथियार चाकू को जप्त कर बाल संप्रेक्षण गृह दुर्ग भेजा गया. पुलिस ने मामला की जांच कर रही है. इसके साथ ही  पुलिस ने अपील किया कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखें.
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक सुनील तिर्की, चौकी प्रभारी सहा. उप निरीक्षक लता तिवारी, प्र0आर. 412 नरेन्द्र रजक, प्र0आर. 107 ईश्वर चन्द्राकर ,आर. 466 राजेन्द्र साहू, आर. 85 सुनील बघेल, आर. 132 देवेन्द्र भण्डारी की अहम भुमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB