आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, पसान में छात्रों ने किया शिक्षक नियुक्ति की मांग, स्टेट हाईवे जाम, 5 टीचर संभाल रहे सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई

Lack of teachers in Atmanand School, students in Pasan demanded appointment of teachers, state highway blocked, 5 teachers handling the education of hundreds of children

आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, पसान में छात्रों ने किया शिक्षक नियुक्ति की मांग,  स्टेट हाईवे जाम, 5 टीचर संभाल रहे सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई

कोरबा : कोरबा जिले के पासन स्थित आत्मानंद स्कूल में छात्रों ने शिक्षकों की कमी के विरोध में स्टेट हाईवे जाम कर दिया. स्कूल में जहां 24 शिक्षकों की स्वीकृत पद संख्या है. लेकिन स्कूल में सिर्फ 5 शिक्षक हैं. जो सैकड़ों छात्रों को पढ़ा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर “हम बेटी हैं. पढ़ना चाहते हैं. बढ़ना चाहते हैं. हमें शिक्षक चाहिए” और “शिक्षक नहीं तो मन उदास, शिक्षक बिना कैसे हो विकास” जैसे नारे लगाए.
कोरबा जिले के पंसान आत्मानंद विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया. जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. छात्र-छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ गए और तहसीलदार एवं पुलिस समझाइश करने की कोशिश की. प्रदर्शन के बाद छात्रों ने हाईवे खोला.
स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण यह स्थिति निर्मित हुई. बताया जा रहा है कि स्कूल में जहां 24 शिक्षकों की स्वीकृत पद संख्या है. लेकिन स्कूल में सिर्फ 5 शिक्षक हैं. जबकि सैकड़ों छात्र-छात्राएं हैं. जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण करें.
बताया जा रहा है कि पसान  स्थित आत्मानंद विद्यालय में दो पाली में स्कूल संचालित होता है. जहां हिंदी माध्यम के बच्चे सुबह 7 बजे आते हैं. वहीं, दूसरी पाली में अंग्रेजी माध्यम के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. सुबह 7 बजे जब बच्चे स्कूल आए इस दौरान सभी बच्चों ने शिक्षकों की कमी को देखते हुए क्लास पढ़ाई करने नहीं गए और सभी पसान स्थित नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर हाथ में तख्ती लिए चक्का जाम कर दिया. जहां देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जाम की स्थिति निर्मित हो गई.
वहीं सड़क जाम की खबर मिलते हैं मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पसान थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं, 112 की टीम को भी इसकी खबर दी गई और बच्चों को समझाया गया. 
छात्र-छात्राओं ने बताया कि शिक्षकों की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है. वहीं, इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी जा चुकी है. लेकिन उसके बावजूद भी उनकी बातों को नजर अंदाज किया जा रहा है. ऐसे में उनके पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्कूल में जहां 24 शिक्षकों की स्वीकृत पद संख्या है. लेकिन शिक्षक सिर्फ पांच है वही बच्चे सैकड़ो है अब ऐसे में स्कूल की पढ़ाई व्यवस्था कैसे बनेगी यह तो संबंधित विभाग के अधिकारी ही जाने.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB