गरियाबंद जिले में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार, लगातार हो रहे कांग्रेस प्रवेश, राजिम में भाजपा को लग रहा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
Congress's support base is growing in Gariaband district, with frequent Congress defections, a setback for the BJP in Rajim, and dozens of workers joining the Congress.
गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा और पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला के मजबूत नेतृत्व में पार्टी को लगातार सफलता मिल रही है.वहीं बीजेपी का संगठन अंदर ही अंदर कमजोर होता नजर आ रहा है. बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम रहे हैं. जिससे सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं.
गरियाबंद जिले में कांग्रेस संगठन लगातार विस्तार की तरफ़ बढ़ रहा है. जिला अध्यक्ष और पूर्व पंचायत मंत्री के सक्रिय नेतृत्व और जमीनी पकड़ के चलते पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है.।गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के प्रयासों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है.
बीते दिनों देवभोग क्षेत्रों से बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।कांग्रेस नेताओं ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. उनका कहना है कि वर्तमान समय में जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही उस भरोसे पर खरी उतर रही है.
इसी तरह रविवार को राजिम बूथ गठन का बैठक संपन्न हुई. जिसमें राजिम मंडल अध्यक्ष गोविंद कहार को नियुक्त किया गया. वही इस बैठक के दौरान संजय साहू,अमन कछार जितेन्द्र साहू,भारत धीवर,रूपेश साहू,हेमेंद्र साहू राहुल पटेल,पूनम पटेल,हुलेश साहू महेंद साहू संजू सोनम,ठाकुर राम ने बीजेपी से नाता तोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया.
पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम जनता की आवाज रही है और आगे भी जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है. जिससे लोग निराश होकर कांग्रेस की ओर रुख कर रहे हैं.
जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने भी कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं. इसी का नतीजा है कि आज हर वर्ग के लोग कांग्रेस से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं.
.जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल जी के नेतृत्व में राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनकल्याण के अनेक कार्य हुए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में शुक्ल के प्रति अपार सम्मान और उत्साह है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि अमितेश भैया जी ने के हर वर्ग के हित में कार्य करते हुए पूरे विधानसभा को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और एकजुटता आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को शुक्ल के हाथों गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया गया.
इनमें भारत धीवर राजिम, संजय साहू राजिम,अमन कहार,जितेंद्र साहू,रूपेश साहू, हेमेंद्र साहू, चौबेबांधा से राहुल पटेल, पूनम पटेल, हुलेश साहू, महेश साहू,संजू सोनकर, देवगांव से ठाकुर राम साहू शामिल हैं. कांग्रेस में शामिल हुए ठाकुर राम साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में गांव-गांव में नहर,सड़क और बिजली सब स्टेशन,नाली निर्माण जैसे अनेक विकास कार्य कराए गए,जिससे आज पुरे राजिम क्षेत्र में हरित क्रांति फल-फूल रहा है.
उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का संकल्प लिया.
लगातार हो रहे दलबदल से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. यही स्थिति बनी रही तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका बड़ा फायदा मिलेगा. जबकि बीजेपी के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है. कुल मिलाकर जिले में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार और भाजपा से हो रहा लगातार पलायन यह संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है. इस बैठक में पवन सोनकर, प्रहलाद गंधर्व, सुनील तिवारी, गिरीश रजानी, कमलेश साहू, लालचंद मेघवानी, देकेश्वर ठाकुर मुन्ना सोनकर, शाहिद,कुलेश्वर साहू, रामनारायण साहू, भवानी साहू, जुगू ठाकुर, प्रकाश धीवर, राम कुमार साहू, साधु निषाद विश्वजीत ठाकुर, देवेंद्र साहू के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



