ड्रंक ड्राइव रोकने पर रसूखदार ने पुलिस को अंजाम भुगतने की दी धमकी, रायपुर में नशे में कार चलाते पकड़ाया, सोशल एक्टिविस्ट गिरफ्तार, जांच जारी
An influential man threatened police with dire consequences for stopping a drunk driver; a social activist was caught driving under the influence in Raipur, and an investigation is underway.
रायपुर : राजधानी में सड़क सुरक्षा और हादसों पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, लेकिन इस दौरान कुछ लोग अपनी पहुंच और राजनीतिक प्रभाव का रौब दिखाते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ विवाद करने लगते हैं। ऐसा ही मामला 28 मार्च की रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सामने आया। यहाँ एक कार चालक, जो शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जब ट्रैफिक पुलिस से अपनी कार की चाबी देने से इनकार किया, तो उसने गुस्से में पुलिसकर्मी को धमकी दे डाली। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 मार्च की रात ट्रैफिक पुलिस तेलीबांधा क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान पुलिस ने राजू मित्रा को नशे की हालत में कार चलाते हुए पकड़ा तो राजू ने कहा कि मैं प्रदेश पदाधिकारी हूं. फिर भी आप लोग नहीं समझ रहे. उसका अंजाम यहीं भुगता कर रहूंगा. धमकाने का वीडियो भी सामने आया है.
राजू ने खुद को राजनीतिक पार्टी का प्रदेश पदाधिकारी बताया यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. वीडियो में वह कहते दिख रहा है कि छोटा मोटा चालान लेकर छोड़ देते, थोड़ा बहुत शराब पीया हूं. पुलिस ने राजू की गाड़ी जब्त कर ली है. बता दें कि सोशल मीडिया पर राजू की कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हुई है और ये वीडियो भी वायरल हो रहा है.
निरीक्षक रैंक के अधिकारी कर रहे थे जांच
28 मार्च की रात तेलीबांधा क्षेत्र में मॉल के सामने पुलिस की ड्यूटी लगी थी. जहां रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों के निर्देश पर निरीक्षक रैंक के अधिकारी शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे.
शराब पीने की पुष्टि, चाभी मांगने पर धमकी
इस दौरान गाड़ी लेकर निकले राजू मित्रा को पुलिसकर्मियों ने रोक लिया. जांच करने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई तो पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई कर गाड़ी की चाबी मांगी. जिस पर युवक उनसे विवाद करने लगा. पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की. तो बवाल करने और अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा.
खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का बताया है जिलाध्यक्ष
राजू मित्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल रखी है. जिसमें उसने खुद को हिंदू जागरण मंच दुर्ग का जिलाध्यक्ष बताया है. इसके साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ कई फोटो पोस्ट भी की है. पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है. इस मामले में पुलिस ने यह भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जाएगी.
शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 137 लोगों पर एक्शन
रायपुर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने शनिवार (28 मार्च) को सरप्राइज चेकिंग लगाकर देर रात तक गाड़ी लेकर घूमने वाले लोगों की जांच की. जांच के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 137 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जनवरी 2026 से लेकर अब तक 1400 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



