घर पर अकेली पाकर डीएसपी की बिगड़ी नीयत, डॉक्टर की पत्नी की पिटाई, फिर रेप की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

DSP's intentions got corrupted after finding the doctor's wife alone at home, he beat her, then committed rape, police registered FIR

घर पर अकेली पाकर डीएसपी की बिगड़ी नीयत, डॉक्टर की पत्नी की पिटाई, फिर रेप की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

दुर्ग : कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़कर क्रिमिनल बन जाए तो आम आदमी क्या करे. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. वर्तमान में सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा पर रिश्ते में भाभी के साथ रेप का आरोप लगा है. दुर्ग में रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी ने डीएसपी तोमश वर्मा के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है. इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहन नगर पुलिस थाना में महिला ने शिकायत में बताया कि डीएसपी तोमेश वर्मा इनके परिवार के रिश्तेदारी में आता है. जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में दुर्ग आकर उनके घर पर पूरे परिवार के साथ रुका था. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में करीब 4 महिना पहले 31 अगस्त 2024 की शाम 7 बजे को डीएसपी तोमेश उनके घर पहुंचा. इस दौरान घर पर उनका डॉक्टर पति नहीं था. पति किसी काम से पाटन गए हुए थे. बेटा ट्यूशन गया हुआ था. महिला ने बताया भी कि उसके पति घर पर नहीं थे.
पीड़िता ने आगे बताया कि पति के नहीं होने का फायदा उठाते हुए डीएसपी तोमेश घर में जगरन घुसा. इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा. महिला विरोध करती रही लेकिन वह नहीं माना. इस दौरान डीएसपी ने मारपीट भी की और जबरन महिला से संबंध बनाया. रेप करने के बाद वह वहां से चला गया. महिला का डॉक्टर पति रात को जब लौटा तो उसने इसकी जानकारी दी. लेकिन लोकलाज की वजह से थाने नहीं पहुंचे.
इस घटना के बाद महिला काफी सदमे में थी. इसके बाद पति के कहने पर चार बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इस मामले मोहन नगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 64 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI