राजधानी में चोरो ने जैन मंदिर को बनाया निशाना, 10 लाख से ज्यादा के कीमती कलश समेत कई आभूषणों पर किया हाथ साफ, जांच में टी पुलिस

Thieves target Jain temple in the capital, steal precious urns and many ornaments worth more than 10 lakh rupees, T police investigating

राजधानी में चोरो ने जैन मंदिर को बनाया निशाना, 10 लाख से ज्यादा के कीमती कलश समेत कई आभूषणों पर किया हाथ साफ, जांच में टी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में चोरों ने अब मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरु कर दिया है. लाभांडी स्थित जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया. जिसमें कीमती कलश, छत्र समेत अन्य आभूषण को लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के लाभांडी स्थित श्री पद्मप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई है. चोरों ने मंदिर में 10 लाख से ज्यादा के कलश, छत्र समेत दुसरे आभूषण को लेकर फरार हो गए. मंदिर में भगवान की मूर्ति को छोड़कर चोरों ने सब कुछ पार कर दिया. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है.
चोरों ने जैन मंदिर में मूलनायक का स्वर्ण पॉलिस छत्र, 5 पंचमेरु, 8 अष्टप्रिहार्य, चांदी की 2 बड़ी थाली, चांदी के 9 अभिषेक कलश, चांदी के 6 शांतिधारा झारी, एक स्वर्ण कलश, चार छत्र चांदी, दो चांदी भाली, तीन आशिका, 5 चांदी की छोटी प्लेट, एक चांदी का लोटा, चांदी की एक गुंडी, चांदी की एक बड़ी गंजी, चांदी की एक चम्मच और अन्य सामग्री चोरी की है.
मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि कल देर रात यह चोरी हुई है. जिसकी जांच पुलिस कर रही है. सोने-चांदी के आभूषण छत्र और पैसे भी चोरी हुए है. पुलिस जांच कर रही है. इसमें FIR भी दर्ज की जा रही है. प्रार्थी पक्ष लिस्ट लेकर थाने पहुंचेगा, उसके हिसाब से पैसे का अनुमान लगाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI