क्राइम ब्रांच ऑफिस के पास घर में डाका, चाक़ू मारकर 3 लाख लूटकर फरार, अलमारी की चाबी बनाने के बहाने सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

Robbery in a businessman's house near the Crime Branch office in the capital, the watchman was stabbed and 3 lakh cash was looted and the accused fled, police is investigating the case

क्राइम ब्रांच ऑफिस के पास घर में डाका, चाक़ू मारकर 3 लाख लूटकर फरार, अलमारी की चाबी बनाने के बहाने सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

क्राइम ब्रांच ऑफिस के पास घर में डाका, चाक़ू मारकर 3 लाख लूटकर फरार

रायपुर : राजधानी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. गंज थाना क्षेत्र में बीती रात 3 से 4 नकाबपोश लुटेरों ने कारोबारी के घर में लूटपाट की. कारोबारी का घर क्राइम ब्रांच ऑफिस से महज 200 मीटर की दूरी पर है. घटना के दौरान जब चौकीदार ने लुटेरों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. लुटेरे तीन लाख नगद और दो पहिया वाहन चोरी कर फरार हो गए. यह मामला  गंज थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ऑफिस और गंज थाना से 200 मीटर दूर स्थित कारोबारी के घर में शनिवार रात डकैती हुई. तीन से चार नकाबपोश लुटेरे पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. चोरों ने दरवाजे पर लगे लोहे की जाली को उखाड़ फेंका. जिसके बाद अंदर घुसकर अलमारी तोड़ा और 3 लाख रुपए नगद निकाल लिया.
लुटेरों के फरार होने से पहले घर के चौकीदार विनय पांडेय ने रोकने की कोशिश की. इस दौरान बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर मोबाइल, 10 हजार नगदी समेत दुपहिया वाहन लूट लिया. जिसके बाद लुटेरे पिस्तौल दिखाकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अलमारी की चाबी बनाने के बहाने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर, पुलिस ने धरदबोचा

दुर्ग : पुलिस ने घरों में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान निशान सिंह और राजू सिंह के रुप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख 70 हजार रुपए सोने-चांदी के जेवरात बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिंधी कालोनी निवासी प्रार्थीया सविता तलरेजा ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई की 27 दिसंबर को इनके घर में दो सरदार अलमारी का चाबी बना देगें कहकर आये थे और चाबी बनाने के दौरान प्रार्थीया को बातों उलझाकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरातो को चोरी फरार हो गए थे.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन एक टीम गठित की और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया. फुटेज में दो सरदार घटना स्थल के आसपास आते-जाते दिखे. विडियो फुटेज की मदद से दोनों सरदारों का मुखबीरों को दिखाकर पूछताछ करने पर दोनों सरदार लोकल के रहवासी नहीं होना पता चला.
पुलिस की वाट्सएप ग्रुप में आरोपियो का फुटेज प्रसारित करने पर आरोपियों की पहचान राजू सिंह एवं निशांत सिंह बार, इंदौर के निवासी के रुप में हुई. तत्काल टीम को इंदौर रवाना किया गया। धार जाकर आरोपयों का पता तलाश करने पर वर्तमान लोकेशन बड़ोदरा में होना पता चला.
तब तत्काल टीम बड़ोदरा के लिये रवाना हुए.जहां आरोपियों की पता तलाश के दौरान तेज बारिश का फायदा उठाकर आरोपीगण वहां से फरार हो गए. आरोपियों ने अपने सभी मोबाईल नंबर और अपने परिवार के सदस्यों का मोबाईल नंबर बदल दिया. आरोपियों का लगातार पता तलाश किया गया. जो आरोपियों का जावरा (म.प्र.) में होने की जानकारी मिला. फौरन टीम द्वारा जावरा ओम लॉज मप्र पहुंचकर दोनों आरोपियों को धरदबोचा. आरोपियों के पास से 8 लाख 70 हजार रुपए का सोने चांदी के जेवरात बरामद की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI