राजधानी में फिर चाकूबाजी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी INSTAGRAM पर आया लाइव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Another stabbing incident in the capital, the accused came live on Instagram after committing the crime, police is searching for the accused

राजधानी में फिर चाकूबाजी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी INSTAGRAM पर आया लाइव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. सोशल मीडिया पर चाकूबाज युवक खुलेआम गाली-गलौच करते हुए चाकू मारने की धमकी दे रहे हैं.
दरअसल एक बार फिर राजधानी में जेल से छूटकर आए आरोपी ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं युवक को चाक़ू मारने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर फिर से चाकू मारने की धमकी दी.
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र में 19 दिसंबर की शाम 7:30 बजे युवक आरव धोटे उम्र 18 साल पर मोहल्ले के ही प्रीतम यादव ने हमला कर दिया. इस दौरान अमृत चौक के पास प्रीतम ने नुकीली चीज से दाहिने पैर पर वार कर दिया. जिससे आरव बुरी तरह से घायल हो गया. थाने में FIR दर्ज करवाने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दोबारा चाकू मारने की धमकी दी.
इस वीडियो में आरोपी प्रीतिम अपने साथियों के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर दोबारा चाकू मरने की धमकी दे रहा है. घटना की जानकारी के बाद टिकरापारा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI