तालाब में तैरते मिली बुजुर्ग व्यक्ति की लाश, सिर पर चोट के निशान, हत्या या स्वाभाविक मौत?, पुलिस कर रही मामले की जांच
Dead body of an elderly man found floating in the pond injury marks on head murder or natural death police is investigating the case
राजिम/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर में तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दोपहर तालाब में नहाने गया था. इस दौरान वह तालाब में डूब गया. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर के गरीबनाथ तालाब में कुछ लोगों ने तैरती हुई लाश देखी. इसकी खबर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की जानकारी फिंगेश्वर पुलिस को दी. खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.
शव की पहचान फिंगेश्वर निवासी बरसन उम्र 75 साल के रुप में की गई. बताया जा रहा है कि बरसन लकड़ी लाने गया था. जिसके बाद करीब 2 बजे तालाब में नहाने गया था. करीब 3 बजे जब महिलाएं घाट पर नहाने गई. तब उसका शव तैरते हुए देखा.
खबर पर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. बुजुर्ग के सिर पर चोट के निशान थे. आशंका जताई जा रही है कि नहाते वक्त बुजुर्ग का पैर सीढिय़ों में फिसल गया होगा और सर में चोट लगने से बेहोशी में वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



