धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी का झूठी खबरों पर फूटा गुस्सा, बोलीं- बेहद अपमानजनक, शत्रुघन सिन्हा ने भी जताई नाराजगी
Dharmendra's condition is critical, Hema Malini expressed anger over the false news, saying it was extremely insulting, Shatrughan Sinha also expressed his displeasure.
नई दिल्ली . बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही हैं. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए सभी से अपील की है. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत पूछने के लिए फैमिली उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंची. साथ ही सलमान खान, शाहरुख खान और गोविंदा भी उनसे मिलने पहुंचे. धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने पहले उनकी सेहत को ‘स्थिर’ बताया था. अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को लेकर पोस्ट किया है, जिसमें अफवाहों पर उनका गुस्सा फूटा है.
फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर अपडेट देते हुए लिखा, जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं. इन सब चीजों का ट्रीटमेंट पर असर पड़ रहा है.यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का ख्याल करें.’
धर्मेंद्र का चल रहा ट्रीटमेंट
फिलहाल धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट जारी है. खबरों की माने तो वह वह रिस्पॉन्स भी कर रहे हैं. लेकिन देओल परिवार की तरफ से अब तक किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी. बीते दिन से धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इंडस्ट्री के कई स्टार भी उनका हाल चाल जानने के लिए एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.
अब कैसी है धर्मेंद्र की सेहत? बेटे सनी देओल की टीम ने दी अपडेट
सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट दी है. उनकी टीम ने बयान जारी कर कहा, ‘वे रिकवर कर रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है. आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें.
धर्मेंद्र पर हो रहा है ट्रीटमेंट का असर, सनी देओल की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
मंगलवार दोपहर, सनी देओल की टीम ने एक नया बयान जारी कर धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार की पुष्टि की है. बयान में कहा कि ‘सर ठीक हो रहे हैं और इलाज का असर हो रहा है. आइए हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करें. यह बयान ईशा देओल और हेमा मालिनी द्वारा दिग्गज अभिनेता के निधन की अफवाहों की निंदा करने के बाद आया है. ईशा देओल ने बताया कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं. जबकि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में गैर-जिम्मेदाराना खबरों को खारिज कर दिया.
धर्मेंद्र की हेल्थ के लिए रितेश देशमुक ने की प्रार्थना
रितेश और जेनेलिया ने धर्मेंद्र की जल्द रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहे है. उनका कहना है कि वह धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. साथ ही कहा कि मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द उनकी सेहत ठीक हो जाए. वह जल्द सेहतमंद हो जाए. यही ईश्वर के चरणों में मेरी प्रार्थना है.’
पिता धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सनी देओल, बॉबी और ईशा भी साथ आए नजर
धर्मेंद्र इस वक्त ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. सुबह होते ही अस्पताल पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई . पापा धर्मेंद्र से मिलने के लिए सनी देओल अपने दोनों बेटों राजवीर और करण, बॉबी देओल और ईशा देओल पहुंच चुकी हैं.
कौन हैं धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर?
धर्मेंद्र की लव लाइफ हमेशा खुर्खियों में रही हैं. साल 1954 में एक साधारण पंजाबी लड़के धर्मेंद्र सिंह देओल ने जब प्रकाश कौर से शादी की, तब न धरम पाजी बॉलीवुड में थे और न ही उनके पास कोई स्टारडम था.उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हमेशा कैमरे से दूर रहीं. प्रकाश उनके घर की लक्ष्मी बनीं, चार बच्चों की मां बनीं. धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी के बारे में सिर्फ एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पत्नी सादगी, गरिमा और धैर्य उनकी पहचान थी. उन्होंने कहा था कि मैंने फिल्मों में आने से पहले ही शादी कर ली थी. प्रकाश मेरी जिंदगी की पहली और असली हीरोइन हैं.
वायरल हो रहा धर्मेंद्र का दशहरे वाला पोस्ट, हेल्थ को लेकर भावुक हुए फैंस
धर्मेंद्र की हालत इस वक्त नाजुक बनी हुई हैं. फैंस उन्हें लेकर दुआ कर रहे हैं. स्टार इस वक्त ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.वह डॉक्ट्स की निगरानी में हैं. इसी बीच उनका दशहरे वाला पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘तमाम भाई-बहनों को, बच्चों को दशहरा की शुभकामनाएं. भगवान आपको लंबी और अच्छी सेहत दे, खुशियां दे और अब आप नए बन के रहें, तब तो तरक्की ही तरक्की है.’
धर्मेंद्र की हालत नाजुक, हॉस्पिटल के बाहर बढ़ाई दी गई सिक्योरिटी
धर्मेंद्र कुछ समय से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के चलता हॉस्पिटल लाया गया है. 10 नंवबर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी. अब वो रिकवर कर रहे हैं. हॉस्पिटल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है.
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे अभय देओल
बॉलीवुड एक्टर अभय देओल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच हैं. धर्मेंद्र इस वक्त ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.वह डॉक्ट्स की निगरानी में हैं.
ईशा देओल ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पापा जिंदा हैं
89 साल के धर्मेंद्र अभी ठीक हैं. पिछले 11 दिनों से अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र की निधन की अफवाह ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. हालांकि, उनकी बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने इन अफवाहों पर ब्रेक लगाया और कहा कि पापा अस्पताल में हैं और ठीक हो रहे हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई नारजगी
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस तरह की झूठी और गैर-जिम्मेदार खबर फैलाने वालों पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि आखिर वे लोग कौन हैं जो ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं? शत्रुघ्न ने कहा, "धरम जी के पास कोई टीम नहीं है. तो किस टीम ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है? ये सब बिल्कुल सही नहीं है." गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र की दोस्ती करीब 50 सालों से चली आ रही है. दोनों ने साथ में सुपरहिट फिल्म 'दोस्त' में काम किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



