छत्तीसगढ़ में विशेष शिक्षकों की सीधी भर्ती: अब मेरिट के आधार पर होगा चयन, कवर्धा में DMF फण्ड द्वारा संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू
Direct Recruitment of Special Teachers in Chhattisgarh: Selection will now be based on merit, walk-in interview for contract recruitment by DMF Fund in Kawardha
छत्तीसगढ़ में विशेष शिक्षकों की सीधी भर्ती: अब मेरिट के आधार पर होगा चयन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विशेष शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई है. राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने इन महत्वपूर्ण पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा में अपना योगदान देना चाहते हैं.
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी नवीनतम सूचना के मुताबिक इस बार अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी। जिससे उम्मीदवारों को एक बड़ी राहत मिली है. यह फैसला वर्ष 2019 के भर्ती नियमों की कण्डिका 06(1)(क) को शिथिल करते हुए एक बार के लिए लिया गया है.
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पंजीकृत डाक (Registered Post) या व्यक्तिगत रूप से (In Person) जमा किए जा सकेंगे। विभाग ने ऑनलाइन आवेदन का कोई माध्यम निर्धारित नहीं किया है.
पदों का विवरण: जानें कितने पद हैं और किस स्तर पर
विशेष शिक्षकों के कुल 218 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिन्हें तीन विभिन्न स्तरों पर विभाजित किया गया है:
माध्यमिक स्तर: 38 पद (वेतन स्तर-9)
उच्च प्राथमिक स्तर: 140 पद (वेतन स्तर-8)
प्राथमिक स्तर: 40 पद (वेतन स्तर-6)
इन पदों पर नियुक्ति प्राधिकारी क्रमशः संचालक, संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।छत्तीसगढ़ में विशेष शिक्षकों की सीधी भर्ती
आवेदन से पहले जानें सभी जरुरी जानकारी
विस्तृत विज्ञापन, आवेदन पत्र का प्रारूप, आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं, आयु सीमा, आरक्षण नीति और चयन प्रक्रिया से संबंधित अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही आवेदन करें:
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
कवर्धा में DMF फण्ड द्वारा संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन इंटरव्यू
कबीरधाम जिले में जिला खनिज न्यास (DMF) फण्ड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है. कलेक्टर एवं DMF अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद कुल 7 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. यह भर्ती जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में सहायक होगी.
उपलब्ध पद और मासिक मानदेय
DMF फण्ड द्वारा निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
रेडियोलॉजिस्ट: ₹1,50,000 प्रति माह
गायनेकोलॉजिस्ट: ₹1,50,000 प्रति माह
सर्जन: ₹1,50,000 प्रति माह
स्टाफ नर्स (4 पद): ₹12,000 प्रति माह
यह एक शानदार अवसर है उन चिकित्सा पेशेवरों के लिए जो कबीरधाम जिले में अपनी सेवाएँ देना चाहते हैं.
वॉक-इन इंटरव्यू का पूरा विवरण
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण के अनुसार वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं.
साक्षात्कार की तिथि: 6 अक्टूबर 2025
स्थान: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कबीरधाम
पंजीयन समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
पात्र सूची का प्रकाशन: दोपहर 3:00 बजे
दावा-आपत्ति: दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक
दावा-आपत्ति निराकरण: दोपहर 2:30 बजे से
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



