धमतरी में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, पांच लोगों को कुचला, एक की मौत, चार घायल, मचा हड़कंप, चश्मदीदों ने पकड़ा इक्को ड्राइवर
A speeding car wreaked havoc in Dhamtari, crushing five people, killing one, injuring four, causing panic; eyewitnesses caught the Eeco driver.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार इको कार ने सड़क पर चल रहे 5 लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इस दर्दनाक घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने सभी को हिला कर रख दिया है. यह घटना धमतरी जिले के भटगांव करोड़ क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एक तेज रफ्तार इको कार गंगरेल की तरफ से आ रही थी. जब यह कार भटगांव के पास “दीदी की रसोई” नामक जगह के नजदीक पहुंची। तो उसने पहले एक राहगीर को टक्कर मारी। टक्कर के बाद ड्राइवर घबरा गया और उसने कार की रफ्तार और तेज कर दी. इस दौरान तेज रफ्तार में कार ने साइकिल और बाइक सवारों को भी रौंद दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक इको कार ने एक के बाद एक करीब पांच लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
हादसे के बाद वहां मौजूद राहगीरों ने इको कार का पीछा किया। कार गोकुलपुर के पास खेतों में जा घुसी। जहां स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर कार के ड्राइवर को पकड़ लिया. इसके बाद, खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया. यह घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से सोचने के लिए मजबूर करती है.
रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार गंगरेल की तरफ से आ रही थी. हादसे के बाद ड्राइवर डर के मारे भागने लगा और रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारता चला गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और 4 से 5 लोग घायल हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतक और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है.
इस घटना ने एक बार फिर से सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है. छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है. हर साल तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कई लोग अपनी जान गंवाते हैं. ऐसे में स्थानीय प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरुरत है. ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
धमतरी में हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है. एक तरफ जहां परिवारों में शोक का माहौल है. वहीं दूसरी तरफ यह घटना सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करती है. हमें चाहिए कि हम सड़क पर चलने के दौरान सतर्क रहें और तेज रफ्तार गाड़ियों से बचने का प्रयास करें. सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना ही इस तरह की घटनाओं से बचने का एकमात्र उपाय है.
सूरजपुर जिले में खेत में मूंगफली खाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे में परिवार का एक और बेटा गंभीर रुप से घायल हुआ है. घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी गांव की है. जहां दो रिश्तेदारों के खेत पास-पास हैं। दोनों परिवारों ने मूंगफली की फसल बोई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



