तीन दिवसीय कांग्रेस पार्टी की बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा -विकास उपाध्याय, कांग्रेस नेता सददाम सोलंकी बने रेलवे बोर्ड में सलाहकार
Discussion on strategy for the upcoming elections in the three day Congress party meeting Vikas Upadhyay Congress leader Saddam Solanki advisor in Railway Board
रायपुर : लोकसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक और असम प्रभारी विकास उपाध्याय लगातार तीन दिन से असम प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वहां पहुंचे हुए हैं. असम में कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक महासचिव जितेन्द्र भंवर सिंह, असम प्रभारी विकास उपाध्याय, असम प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा और अन्य कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में आयोजित हुई.
विकास उपाध्याय कुछ दिन पहले से असम प्रवास पर हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह अलग-अलग जिलों में संगठनों की अहम बैठक विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, सभु प्रदेश पदाधिकारी, शहर और ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागणों की मौजूदगी में हुआ. निश्चित ही असम में संगठन के विस्तार में उन्नति होगी. साथ ही राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की विफलताओं को भी कांग्रेस के साथियों द्वारा जनता के बीच जाकर अवगत कराया जाएगा. जिसका सफल परिणाम आगामी नगरीय निकाय चुनाव में हमें जरुर मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कांग्रेस नेता सददाम सोलंकी रेलवे बोर्ड में सलाहकार
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव, युवा कांग्रेस नेता सददाम सोलंकी को रेलवे बोर्ड में सलाहकार नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है और एक बैठक में शिरकत भी की.
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की ओर से रेल्चे बोर्ड में युवा कांग्रेस नेता सददाम सोलंकी को सलाहकार बनाया गया. इस बाबत का आदेश जारी हो चुका है.
मालूम हो कि इसके पहले सोलंकी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तरफ से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दो सीट पर आबजर्वर बनाया गया था. प्रदेश कांग्रेस में भी वे सचिव की भूमिका में हैं. इन सारे घटनाक्रमों से पता चलता है कि युवा कांग्रेस नेता सददाम सोलंकी का कांग्रेस पार्टी में दिनोंदिन कद बढ़ता जा रहा है.
रेलवे बोर्ड में सलाहकार बनने पर सोलंकी ने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है. वे उसे पूरी शिददत से निभाते हैं. सभी की मदद से पार्टी को मजबूत करते रहेंगे. उन्होंने कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल का विशेष आभार जताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
दुर्ग : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई शहर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया. दुर्ग में हिंदी भवन के सामने प्रदेश की भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफलता और अराजकता का प्रतीक बताते हुए कांग्रेस ने विरोध जताया.
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बैनर-पोस्टर में भाजपा सरकार के 1 साल के कार्यकाल को अराजकता, अत्याचार और प्रदेश की जनता और किसानों के साथ छल, धोखेबाजी और वादाखिलाफी का कार्यकाल बताया.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है. प्रदेश में जुर्म बढ़ गए हैं. लोहड़ी हत्याकांड बलरामपुर में अभिरक्षा में मौत, पुलिस निरीक्षक के परिवार की हत्या, आदिवासियों पर अत्याचार, फर्जी मुठभेड़, बलोदा बाजार अग्निकांड, निर्दोषों पर कानूनी कार्यवाही, हसदेव में जंगल कटाई, किसानों से धान खरीदी में वादा खिलाफी, बिजली बिल में बढ़ोतरी कर जनता पर महंगाई का भार बढ़ाने और महिलाओं के साथ अनाचार से प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है.
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की जनता के लिए नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के रिमोट की तरह सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. हसदेव के निवासियों व आदिवासियों के संगठनों के विरोध के बावजूद अ़डानी की खदानों के लिए हसदेव के जंगलों को काटा जा रहा है. प्रदेश की जनता को समझ आ चुका है कि ये झूठी और संवेदनहीन सरकार है. प्रदेश की जनता से भाजपा सरकार को कोई सरोकार नहीं है. भाजपा सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा.
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा कि टोकन और बारदाने के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है. वादे के मुताबिक 21 क्विंटल धान की खरीदी भी नहीं हो रही है. एक साथ भुगतान का वादा करने वाली सरकार किसानों को भुगतान में टालमटोल कर रही है.
इस विशाल मौन धरना में जितेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जयंत देशमुख, दुर्ग कांग्रेस प्रभारी कमलकांत शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, प्रवक्ता नासिर खोखर, कन्या ढीमर, विनीश साहू, एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, संजय कोहले, सत्यवती वर्मा, सुरेश वर्मा, माहेश्वरी ठाकुर, रीवेंद्र यादव, चंद्रकांत मोरे, केशव चौबे, निर्मला साहू, चंद्रभान लालचंद वर्मा, ऋषभ जैन, मुकुंद साहू, प्रह्लाद वर्मा, उतई सनी साहू, मुकुंद भाऊ जगमोहन ढीमर हरीश साहू डोमन लाल चतुर्वेदी अश्वनी जांगड़े प्रदीप चंद्राकर पप्पू श्रीवास्तव आनंद ताम्रकार पुष्प कांत चंद्राकर देव सिंह निखिल खिचरिया अशोक रामटेके राजेंद्र रजक राजेंद्र परगनिया राजकुमार वर्मा सरसीज घोष डीकेंड हिरवानी राममिलन सेन प्रीति साहू संजू धनकर फतेह सिंह भाटिया विशाल देशमुख नंदकिशोर शर्मा वेदराम यादव याकूब रजा विक्रम राममिलन सेन लंगूर सोनी सौरभ ताम्रकार प्रकाश भारद्वाज नंदू, मोहित वालदे सहित तीनों जिला के कांग्रेस के निर्वाचित प्रतिनिधि पार्षद, पंच सरपंच सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



