हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा के दौरान DJ की तेज आवाज से गिरा घर का छज्जा, जुलूस देख रहे चार बच्चों समेत 10 घायल, एक नाबालिग की मौत
During the Hindu New Year procession, the balcony of a house collapsed due to the loud sound of DJ, 10 people including four children watching the procession were injured, one minor died
बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिला में मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार स्थित केंवटपारा में रविवार रात एक घर का छज्जा अचानक गिरने से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 4 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. यह घटना हिंदू नव वर्ष के उत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा के कारण हुई. जिसमें डीजे की तेज आवाज और भारी बेस के कंपन से पुराना छज्जा ढह गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भरत लाल कैवर्त की शिकायत करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया कि आयोजक सुरेश केवट और रामचरण केवट द्वारा स्वराज माजदा CG 10 AF 0119 में हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा के दौरान डीजे, एम्पलीफायर और जनरेटर लगाकर मोहल्लों में घूमकर नाच-गाना किया जा रहा था.
रात करीब 8:30 बजे जब जुलूस टुकेश कैवर्त के घर के पास पहुंचा. तो संकरी गली के बावजूद वाहन चालक राजा बावरे ने गाड़ी घुसा दिया. जिससे मकान का छज्जा गिर गया और वाहन के पीछे नाच रहे 10 लोग घायल हो गए. जिसमे इलाज के दौरान प्रशांत केवट उम्र 11 साल की 31 मार्च को मौत हो गई.
इस मामले में आरोपी वाहन चालक राजा बावरे और DJ संचालक धर्मेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. साथ ही स्वराज माजदा, डीजे सिस्टम, एम्पलीफायर, लैपटॉप और जनरेटर सेट को जब्त कर लिया गया.
बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8:30 बजे हिंदू नव वर्ष की शोभायात्रा केंवटपारा (Bilaspur DJ Sound Tragedy) पहुंची थी. इस दौरान डीजे की तेज आवाज और धमाकेदार बेस से आसपास के मकानों में कंपन होने लगा. इसी दौरान टुकेश केंवट के घर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. जिसकी चपेट में वहां खड़े लोग आ गए.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया. घायलों में चंद्रशेखर केंवट उम्र 25 साल, प्रशांत केंवट उम्र 11 साल, दीपक केंवट उम्र 15 साल, दीपेश केंवट उम्र 14 साल और हेमंत कैवर्त उम्र 13 साल शामिल हैं.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक आवाज (Bilaspur DJ Sound Tragedy) और बेस के कारण ही यह हादसा हुआ. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद क्षेत्र के निवासियों ने बेलगाम डीजे और शोर-शराबे के खिलाफ नाराजगी जताई है. फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है और घायलों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



