अब स्कूल में चाकूबाजी, 10वीं के स्टूडेंट को बदमाश छात्र ने मारा चाकू, शहर में फैली सनसनी, पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
Now stabbing in school, a rogue student stabbed a 10th class student, sensation spread in the city, questions being raised on police action
बिलासपुर : बिलासपुर के भारत माता स्कूल में मंगलवार को 10वीं के छात्र पर दूसरे छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. जिससे छात्र घायल हो गया. यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एग्जाम के बाद छात्र बाहर नाश्ता करने निकला था. तभी बदमाश छात्र ने चाकू मार दिया. घायल छात्र को लेकर परिजन थाने में दो घंटे तक बैठे रहे. पुलिस का कहना है कि छात्र ने शिकायत नहीं की है.
दरअसल भारत माता स्कूल में सीबीएसई बोर्ड का एग्जाम चल रहा है. छात्र यश थामस पिता राजा थामस दसवीं का छात्र है. मंगलवार को वो एग्जाम दिलाने आया था. एग्जाम देकर बाहर निकला. जिसके बाद अपने दोस्तों के साथ नाश्ता करने गया था. इस दौरान यश अपने दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर रहा था.
तभी हेमूनगर के रहने वाले एक छात्र ने उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दिया. उसके मना करने पर छात्र ने गुस्सा होकर चाकू निकालकर हमला कर दिया. इस हमले में छात्र घायल हो गया.
यश ने इस घटना की जानकारी अपने परिजन को दी. जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंच गए. वहीं, हमलावर छात्र के परिजन भी स्कूल पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने अपने ही बच्चे का पक्ष लिया. साथ ही बोला कि जो करना है कर ले.
तब परिजन उसे लेकर थाना पहुंच गए. यश थामम के साथ थाना पहुंचे मोहन राव ने कहा कि उन्होंने थाने में शिकायत की है. पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है. वहीं तारबाहर थाना प्रभारी सिदार ने कहा कि बच्चे के परिजनों ने शिकायत नहीं की है. उन्होंने हमलावर छात्र को समझाइश देने की बात कही है. लिहाजा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को हल्के में ले रही है और उचित कार्रवाई नहीं कर रही है. जबकि इस घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों की मांग है कि हमलावर छात्र पर कड़ी कार्रवाई की जाए. ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



