सतनामी समाज के युवक की पिटाई पर भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव, महिलाएं भी शामिल, आरक्षक मनीष साहू को किया गया लाइन अटैच
Bhim Army surrounded the police station after a youth from Satnami community was beaten up, women were also involved, constable Manish Sahu was line attached
रायपुर : सतनामी समाज के युवक की पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई के विरोध में भीम आर्मी ने पंडरी थाना का घेराव किया. इस बीच रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने घटना में शामिल आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है.
होली त्योहार के दौरान सतनामी समाज के युवक की पुलिसकर्मी द्वारा की गई पिटाई के विरोध में बड़ी तादाद में लोग पंडरी थाना के सामने जुटे थे. इनमें बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं. विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए पुलिस बल के साथ मौके पर एडिशनल एसपी सिटी और ग्रामीण के साथ डीएसपी और टीआई तैनात थे.
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कार्रवाई करते हुए पंडरी थाना में पदस्थ आरक्षक मनीष साहू को रायपुर रक्षित केंद्र में संबद्ध कर दिया है.
भीम आर्मी और सतनामी समाज के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आगे और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



