पहले मतदान, फिर जलपान
दिलदारनगर : मतदाता जागरूकता अभियान का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी वजीर अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का सातवां और आखिरी चरण का मतदान 1 मई शनिवार को होना है।
दिलदारनगर : मतदाता जागरूकता अभियान का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी वजीर अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का सातवां और आखिरी चरण का मतदान 1 मई शनिवार को होना है। इस महापर्व में सबकी भागीदारी शत प्रतिशत जरूरी है। चूंकि प्रचंड गर्मी भी अपने चरम पर है, ऐसे में स्वास्थ्य का भी ध्यान जरुरी है और मतदान भी जरूरी है।


इस लिए सुबह और शाम के समय बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।पूरे शरीर को कपड़े से कवर करके ही घर से बाहर निकलें तथा साथ में पानी की बोतल अवश्य रखें। बाद में होगा सारा काम, पहले मतदान, फिर जलपान
यहाँ देखें विडियो :-



