छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, भाजपा नेत्री की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Former Chhattisgarh BJP MLA accused of sexual harassment; FIR filed based on BJP leader's complaint; police investigating
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. यहां पूर्व विधायक के खिलाफ यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. भाजपा नेत्री ने पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. यह पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक कोमल जंघेल पर भाजपा नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है. भाजपा नेत्री ने छुईखदान थाने में पूर्व विधायक कोमल जंघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस की टीम ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोमल जंघेल पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रह चुके हैं. कोमल जंघेल का लोधी समाज में अच्छा खासा प्रभाव है. कोमल जंघेल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं. 2018 में विधानसभा के आम चुनाव में कोमल जंघेल कांग्रेस के लहर के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी. वे महज 870 वोट से चुनाव हारे थे. जबकि कांग्रेस के गिरवर जंघेल तीसरे स्थान पर थे. कोमल जंघेल दो बार के विधायक रहे हैं.
इसके बाद खैरागढ़ उपचुनाव 2022 में फिर से कोमल जंघेल को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था. उनका मुकाबला कांग्रेस की यशोदा वर्मा और जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी से था. इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने बीजेपी के कोमल जंघेल को हरा दिया था.
वही कांग्रेस ने इस पूरे मसले पर जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि घटना में किसी तरह का राजनीतिक दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



