सोशल मिडिया में फ्रेंडशिप करना पड़ा महंगा, फेसबुक पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी अश्वनी को भेजा जेल
Friendship on social media proved costly; rape after befriending on Facebook and promising marriage, police sent accused Ashwani to jail
जांजगीर-चांपा : थाना सारागांव पुलिस ने फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती कर उसे शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पीड़िता और आरोपी की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी. बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना सारागांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरु की.
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय IPS के निर्देशन में थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी अश्वनी हंसले उर्फ अश्वनी हंसराज, उम्र 23 साल निवासी मोहगांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा है. आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) (M) और 69 BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी (थाना प्रभारी सारागांव), प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े और महेश राम का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



