गेमिंग के नाम पर गैंगवार!, Free Fire Game को लेकर बढ़ा विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, बड़ा भाई भी घायल

Gang war in the name of gaming! Dispute escalated over Free Fire Game, youth attacked with knife, elder brother also injured

गेमिंग के नाम पर गैंगवार!, Free Fire Game को लेकर बढ़ा विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, बड़ा भाई भी घायल

रायपुर/धरसीवां : मोबाइल में फ्री फायर गेम के कारण बीते दिनों गुरुवार की रात एक युवक ने गांव के दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इससे युवक को गंभीर चोट आई है. इसी बीच बचाव करने आए युवक के बड़े भाई को भी उसने चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरतार कर मामले की जांच कर रही है. दोनों युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह मामला धरसीवां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिलयारी के अंतर्गत ग्राम पवनी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पवनी के दिलीप कोशले के दुकान के पास पीड़ित साहिल निषाद पिता अशोक निषाद उम्र 17 साल अपने दोस्तों के साथ गुरुवार रात 9 बजे मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था. वहीं पर आरोपी गोपी ध्रुवंशी भी था और फ्री फायर गेम की वजह से दोनों में बहस हो गई. आरोपी ने पीड़ित को तुम अभी खेल में बच्चे हो कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे चाकू से साहिल पर जान लेवा हमला कर दिया. जिससे साहिल के सीने, दाहिने हाथ, भुजा व कान के पास गंभीर चोट आई है.
इसी दौरान बीच बचाव करने आए पीड़ित के बड़े भाई नागेश्वर निषाद को भी आरोपी ने चाकू से उसके पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुंचा दी. फिर किसी तरह दोनों भाई ने भागकर अपनी जान बचाई. वारदात के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने दोनों लहूलुहान युवकों को एक प्राइवेट अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है.
पीड़ित ने अपने पिता के साथ सोमवार को सिलयारी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. इस पर सिलयारी पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर पीड़ित के रिपोर्ट के आधार पर धारा 296, 115 (2), 351 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है. घटना से गांव में सनसनी फैल गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB