तीन शादियां छुपाई, फिर अखबार में विज्ञापन देकर की चौथी शादी, नई दुल्हन से 32 लाख रुपए लेकर फरार शातिर वीरेंद्र गुजरात से गिरफ्तार

He concealed three marriages, then arranged a fourth marriage by advertising in a newspaper. Virendra, who absconded with Rs 32 lakh from his new bride, was arrested in Gujarat.

तीन शादियां छुपाई, फिर अखबार में विज्ञापन देकर की चौथी शादी, नई दुल्हन से 32 लाख रुपए लेकर फरार शातिर वीरेंद्र गुजरात से गिरफ्तार

दुर्ग : शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 54 साल के शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पहले से तीन शादियां कर चुका था. लेकिन यह तथ्य छुपाकर उसने अखबार में फर्जी तरीके से मैरिज विज्ञापन प्रकाशित करवाया और एक महिला को भरोसे में लेकर चौथी शादी कर ली. शादी के बाद आरोपी ने कई तरह से कुल 32 लाख रुपए ऐंठे और फरार हो गया. पुलिस ने उसे गुजरात से गिरफ्तार किया है.
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में बताया गया कि आरोपी वीरेंद्र कुमार सोलंकी पिता चमन सिंह सोलंकी, उम्र 54 साल निवासी तरातमा बंगलोत, प्लॉट नंबर 2, शिवम पार्क, माधापारा, कच्छ थाना भुज (गुजरात), ने अपनी पूर्व की तीन शादियों को छुपाकर पीड़िता से शादी किया था.
नई दुल्हन से इस तरह ऐंठी रकम
पीड़िता शिक्षिका के मुताबिक वर्ष 2021 में शादी के बाद फरवरी 2022 में आरोपी ने 2 लाख रुपए और जनवरी 2024 में 6 लाख रुपए की मांग की. जिसे पीड़िता ने बैंक लोन लेकर दिया. पीड़िता ने यह भी बताया कि इन रकमों की किश्तें वह आज भी भर रही है.
शादी के बाद आरोपी ने पैसों की कमी बताकर पीड़िता के गहनों को गिरवी रखवाया और उससे 1 लाख 30 हजार रुपए का गोल्ड लोन निकलवाया. पीड़िता के मुताबिक 2021 से 2024 तक आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में गूगल पे, बैंक ट्रांजैक्शन और नकद के जरिए करीब 18 लाख रुपए लिया. नकद मिलाकर कुल 32 लाख रुपए वसूल कर वह ठगी कर भाग गया.
लगातार बदलता रहा ठिकाना
पीड़िता की शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 343/2025 धारा 85, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की. लगातार ठिकाना बदलते हुए वह गिरफ्तारी से बचता रहा. लेकिन पुलिस ने उसे गुजरात से धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
जांच में खुलासा हुआ कि बीरेन पहले से शादीशुदा है और उसके 35, 27 और 25 साल के तीन बड़े बच्चे हैं. उसने पीड़िता से झूठ बोला था कि पहली पत्नी से तलाक हो चुका है. बीरेन सोलंकी अब तक चार महिलाओं को इसी तरह शादी और प्यार का झांसा देकर ठग चुका है. वह अलग-अलग मैट्रिमोनियल साइट्स पर खुद को बड़ी कंपनी का उच्च अधिकारी बताता था और महिलाओं को भावनात्मक रुप से ब्लैकमेल कर पैसे लेता था. जैसे ही महिलाएं पैसे वापस मांगतीं. वह फोन बंद कर देता था.
आरोपी
बीरेन्द्र कुमार सोलंकी पिता चमन सिंह सोलंकी उम्र 54 साल
पता- तरातमा बंगलोत, प्लाट नं. 2, शिवम पार्क, यक्ष मंदिर के पीछे, माधापारा, कच्छ थाना भुज (गुजरात)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t