दर्दनाक सड़क हादसा, राखी बंधवाकर रायपुर लौट रहे भाई को बस ने रौंदा, युवक की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम
Painful road accident, a bus ran over a brother returning to Raipur after tying a Rakhi, the young man died on the spot, the family mourned
दुर्ग : दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र के अंतर्गत अहिवारा बाईपास पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. एक तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक युवक राखी का त्योहार मनाकर वापस लौट रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक लवलेश प्रसाद दुबे पिता गोपी कृष्णा दुबे उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोलवा (थाना सहसपुर, कबीरधाम) राखी बंधवाने के लिए अपने गांव कोलवा गया हुआ था. शनिवार 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स नम्बर CG04 CG 6741 से रायपुर वापस जा रहा था.
जब वह अहिवारा बाईपास पर स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही लोधी बस नम्बर CG08 AN 3398 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि लवलेश गंभीर रुप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
घटना की खबर मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है. और मामले की जांच शुरु कर दी है. इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



