कबीरधाम में मासूम बेटी का काटा गला, बेटे को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट फिर खुद पी लिया जहर, बेटी और आरोपी पिता रामफल साहू की हालत नाजुक
In Kabirdham innocent daughters throat was slit son was strangled to death and then he drank poison himself condition of daughter and accused father Ramphal Sahu is critical
कबीरधाम/पंडरिया : कबीरधाम जिले में पंडरिया ब्लॉक के थाना कुंडा के रेहूटा गांव में शराबी पिता ने अपने ही बच्चों की जान ले ली.आरोप है कि पहले शराब के नशे में पिता ने बेटी का गर्दन काटा. इसके बाद अपनी जान बचाकर भाग रहे बेटे का भी गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पिता ने इसके बाद जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. लेकिन वो नाकामयाब रहा. इस घटना की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है.
हैवान पिता का खूनी खेल
इस घटना की जानकारी गुरुवार सुबह पुलिस को मिली. जब पुलिस पहुंची तो घर पर जिस बेटी मनीषा साहू को मरा समझकर पिता रामफल साहू पिता बिसरु साहू ने घर पर छोड़ा था. वो खून से लथपथ पड़ी थी. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश की. लेकिन घर से ढाई किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में 6 साल के बच्चे बलराम साहू का शव मिला. वहीं पास में ही रामफल बेसुध हालत में पड़ा था.जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
कुण्डा थाना प्रभारी महेश प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह आरोपी के पड़ोसियों के जरिए मिली. फौरन घटना स्थल पहुंचकर गंभीर रुप से घायल मनीषा साहू को जिला अस्पताल दाखिल कराया गया.
बच्चे का शव शाम में मिलने की वजह से उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका. वहीं गंभीर रुप से घायल बेटी को जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया.जहां उसकी हालत नाजुक है. वहीं आसपास के लोग इस घटना से डरे एवं सहमे हैं.
महेश प्रधान, कुंडा थाना प्रभारी
''आरोपी गंभीर रुप से घायल बेटी को घर में ही बंद करने के बाद अपने 10 साल के बेटे को रातों रात अपने साथ लेकर भागा था. घर से करीब ढाई किलो मीटर दूर जाकर उसने अपने बेटे की भी गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद खुदकुशी करने की नीयत से जहर खाया था. इस घटना में बच्चे की मौत हो गई है. जबकि बेटी और पिता का इलाज अस्पताल में चल रहा है.''
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



