झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी...

Jharkhand Board 12th Result 2024 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करेगा। झारखंड काउंसिल इन नतीजों को मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 जारी...

Jharkhand Board 12th Result 2024 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी 30 अप्रैल को सुबह 11 बजे 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करेगा। झारखंड काउंसिल इन नतीजों को मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगी और इसके साथ ही 12वीं के तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स, नाम, रैंक और उनको मिलने वाले पुरस्कारों की घोषणा भी की जाएगी।

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम को लेकर भी जानकारी साझा की जाएगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल 12वीं बोर्ड के नतीजों को जारी करने के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.jacresults.com पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर देगी, जहां छात्र अपने रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके परिणाम देख सकेंगे।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। इन परीक्षाओं को एक शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे के बीच में पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। अगर आप भी झारखंड बोर्ड के छात्र हैं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 देकर नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, तो बिना देर किए यहां जान लीजिए झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 की सबसे सटीक और सबसे तेज LIVE UPDATE

झारखंड बोर्ड 12वीं की ओवरऑल पासिंग पर्संटेज क्या है ?

  • स्ट्रीम पास प्रतिशत %
  • साइंस 72.70%
  • कॉमर्स 90.60%
  • आर्ट्स 93.7%

झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में इतने छात्र हुए पास

झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा देने वाले 25907 छात्रों में से 23235 छात्रों ने सफलता हासिल की है। कॉमर्स स्ट्रीम का ओवरऑल पासिंग पर्संटेज 90.60 प्रतिशत रहा है, जिसमें से 61 प्रतिशत छात्रों को फर्स्ट डिवीजन मिली है।

साइंस स्ट्रीम के कितने छात्र हुए पास

झारखंड बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट इस वर्ष एक साथ जारी किया गया है और सामने आए आंकड़ों के अनुसार, साइंस स्ट्रीम के 94433 छात्रों में से 68203 छात्रों ने परीक्षा पास की है।

कितने छात्रों को मिल फर्स्ट डिवीजन

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो चुका है और इस वर्ष 40.78 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से 12वीं बोर्ड एग्जाम को पास किया है। इसके बाद 55.71 प्रतिशत छात्रों ने सेकेंड डिवीजन के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है।

जैक झारखंड बोर्ड ने रचा इतिहास

जैक झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी हो गया है। इतिहास में पहली बार साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ घोषित किया गया है। पहली बार अप्रैल में ही मैट्रिक व इंटर तीनों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

झारखंड बोर्ड सचिव उमाशंकर सिंह पहुंचे मुख्यालय

झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजों को जारी करने के लिए बोर्ड सचिव उमाशंकर सिंह मुख्यालय पहुंच चुके हैं और बस कुछ मिनट के इंतजार के बाद नतीजों को जारी किया जाएगा।

कहां देख सकते हैं झारखंड बोर्ड रिजल्ट
इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे झारखंड बोर्ड रिजल्ट

झारखंड बोर्ड 12वीं की तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी होंगे।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं, 12वीं, नतीजों को जारी करेगी। नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम और इनाम की डिटेल को भी साझा किया जाएगा।

कितने छात्रों ने दी इस वर्ष परीक्षा ?

जेएससी बोर्ड एग्जाम 2024 में इस साल 3.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों की है।

कब और कैसे जारी होगा रिजल्ट ?

झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं, 12वीं, के नतीजों को जारी करेगी। नतीजों के साथ टॉपर्स के नाम और इनाम की डिटेल को भी साझा कया जाएगा।