दोस्त के कमरे में मिला MBBS छात्र का शव, आसपास बिखरी मिलीं नशीली दवाएं-इंजेक्शन, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस और परिजनों को दी खबर
MBBS student's body found in friend's room; narcotic drugs and injections discovered scattered nearby; hospital management informed the police and the family.
रायपुर : रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी विनायक सैनी उम्र 21 साल के रूप में हुई है. शुक्रवार रात उसकी लाश हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रहने वाले दोस्त के कमरे में मिली. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक विनायक हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहता था. घटना वाले दिन विनायक घर से लौटकर कॉलेज पहुंचा था. इसके बाद वह अपने दोस्त के कमरे में चला गया. उसका दोस्त भी दो दिन पहले ही घर से वापस आया था. रात करीब 9 बजे दोस्त खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया. कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो विनायक बेड पर औंधे मुंह पड़ा मिला.
दोस्त ने बाकी छात्रों की मदद से विनायक को बालाजी अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलने पर पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची और हॉस्टल के कमरे की जांच की. जांच के दौरान पुलिस को कमरे से नशीली दवा और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस को एनेस्थीसिया में इस्तेमाल होने वाली फेंटानिल दवा मिलने की जानकारी भी मिली है. हालांकि विनायक ने इस दवा का सेवन किया था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है. उसकी मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
विनायक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके घर लौटने के बाद की गतिविधियों और घटना से पहले के हालात की जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्र ने किसी नशीली दवा का सेवन किया था या नहीं. पुलिस खुदकुशी के एंगल से भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



