महासमुंद का विधायक गुम हो गया!, खोजकर बताने वाले को दिया जाएगा उचित इनाम, किसानों ने पोस्टर लगाकर कर दी पुरस्कार की घोषणा
Mahasamund's MLA is missing! The person who finds and informs about his whereabouts will be given a suitable reward, farmers put up posters and announced the reward
महासमुंद : विधायक की तलाश है. महासमुंद के विधायक गायब हैं. खोजने से भी नहीं मिल रहे हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं. ऐसा संदेश उन पोस्टरों में दिखा गया है. जो महासमुंद के साथ खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है.
पोस्टर मे लिखा गया है कि विधायक गुम हो गए हैं और खोजकर बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा. महासमुंद विधानसभा के किसान, बेरोजगार छात्र एवं महिलाएं अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए विधायक की तलाश कर रहे हैं. लेकिन विधायक मिल नहीं रहे हैं. पोस्टर में अपीलकर्ता तुमगांव, सिरपुर क्षेत्र के किसान एवं महिलाओं को बताया गया है.
पोस्टर में करणी कृपा स्टील एंड पावर प्लांट पर विधायक को छुपाकर रखने की आशंका जाहिर करते हुए कटाक्ष भी किया गया है. लगता है अब बिजली नहीं, राजनीतिक करंट का मसला है.
किसान कह रहे हैं, सड़क नहीं बनी, सिंचाई नहीं मिली. महिलाएं बोल रही हैं हमारी सुरक्षा और योजनाएं अधर में हैं. छात्र कह रहे हैं, रोजगार की आस में बैठे हैं. लेकिन विधायक जी के दर्शन दुर्लभ हैं. और अब ये सब मिलकर पोस्टर लगाकर मांग कर रहे हैं. जो ढूंढ़ेगा. उसे इनाम मिलेगा!...
विधायक जी गुम हो गए हैं. ढूंढ़कर बताने वाले को इनाम मिलेगा! ये कोई टीवी शो का प्रमोशन नहीं, बल्कि महासमुंद और खल्लारी विधानसभा की दीवारों पर लगे पोस्टरों का सीधा संदेश है. तुमगांव, सिरपुर, बसना से लेकर पिथौरा तक दीवारें गवाह हैं कि विधायक अब गुमशुदा की श्रेणी में आ चुके हैं. इसलिए अब जनता का सवाल है। अगली बार वोट मांगने कौन आएगा? गुमशुदा विधायक या उनका पोस्टर ?
पहली बार विधायक लापता के पोस्टर लगने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सफाई दी है कि वो अस्वस्थ होने के चलते अपने निवास पर ही लोगों से मुलाकात कर रहे हैं.
पूरे जिले में पोस्टर-क्रांति के बाद जब विधायक महोदय के ठिकाने का रहस्य खुद उन्हीं के बयान से खुला, तो पता चला कि वे सीढ़ी से गिर पड़े थे और अब तक आराम मुद्रा में हैं. जनता पूछ रही है, “सीढ़ी से गिरे या जनता की उम्मीदों से?”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



