प्लांट में बड़ा हादसा, वेल्डिंग करते समय धंसी मिट्टी, एक मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया मुआवजे और नौकरी की मांग
Major accident in the plant, soil caved in while welding, a laborer died a painful death, family demanded compensation and job
कोरबा : कोरबा के पताढ़ी गांव में स्थित पावर प्लांट में हादसा हो गया. यहां पाइपलाइन की वेल्डिंग करते समय एक एक मजदूर सतीश शांडिल्य उम्र 30 साल की मौत हो गई. मजदूर की मौत के बाद लोगों में भारी नाराजगी है. सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा की कमी है. बिना सेफ्टी गियर और प्रशिक्षण के काम कराया जा रहा है. मुनाफे की होड़ में मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है. पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथी मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं.
मृतक सतीश कुमार के बड़े भाई पूनी राम ने बताया कि वह मूलतः कापन के रहने वाले हैं. वह पिछले 6 माह से काम करते आ रहा था. उसे फोन पर उसके दोस्तों ने बताया कि सतीश दब गया उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं. जहा आकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. सतीश वेल्डिंग का काम करता था और प्लांट में पाइपलाइन की वेल्डिंग कर रहा था. इस दौरान मिट्टी घसने से वो दब गया. और उसकी मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



